---विज्ञापन---

Bigg Boss 19 के मेकर्स के खिलाफ कानूनी नोटिस जारी, इन 3 धाराओं में FIR दर्ज, जानें पूरा मामला

Bigg Boss 19 Makers Against FIR: रिलिएटी शो 'बिग बॉस 19' को सपोर्ट करने वाली एंडेमोल शाइन इंडिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

Bigg Boss 19 Makers Against FIR: टीवी के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. बात ये है कि 'बिग बॉस 19' के मेकर्स अब एक कानूनी पचड़े में फंस गए हैं. दरअसल, शो के मेकर्स के खिलाफ बिना अनुमति के गाने इस्तेमाल करने के लिए कानूनी नोटिस जारी किया गया. इसके साथ ही 'बिग बॉस' को सपोर्ट करने वाली एंडेमोल शाइन इंडिया के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है. आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ये पूरा मामला पिछले साल हुई एक पार्टी से जुड़ा है. चलिए आपको ये पूरा मामला समझाते हैं.

कानूनी मुसीबत में फंसे 'बिग बॉस 19' के मेकर्स

मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, 'बिग बॉस 19' के मेकर्स के खिलाफ जहां सितंबर 2025 में फोनोग्राफिक परफॉर्मेंस लिमिटेड (PPL) ने बिना अनुमति के गाने इस्तेमाल करने के लिए कानूनी नोटिस जारी किया था, वहीं, PPL ने सपोर्ट करने वाली एंडेमोल शाइन इंडिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. भारत की सबसे पुरानी कॉपीराइट लाइसेंसिंग संस्था पीपीएल ने आरोप लगाया है कि 12 दिसंबर 2025 को बिग बॉस 19 की सांताक्रूज के मर्सी में हुई सक्सेस पार्टी में अनिवार्य परफॉर्मेंस लाइसेंस लिए बिना ही कई गाने बजाए गए थे.

---विज्ञापन---

3 धाराओं में FIR दर्ज

पीपीएल ने सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में ये एफआईआर दर्ज करवाई है. एंडेमोल शाइन इंडिया के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम 1957 की धारा 51, 63 और 69 के तहत एफआईआर दर्ज की है. इसमें उन्होंने बताया कि शो के मेकर्स ने ये उल्लंघन को जानबूझकर किया है. पीपीएल ने इस शिकायत में उन गानों के बारे में भी बताया जिनमें 'मेक सम नॉइज', 'यू आर माय सोनिया' और 'दस बहाने' शामिल हैं. ये गाने सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज और सोनी म्यूजिक एंटरटेनमेंट इंडिया सहित कई लेबल के हैं जिनके पब्लिक परफॉर्मेंस के राइट्स पीपीएल की तरफ से जारी किए जाने हैं.

---विज्ञापन---

नहीं आया कोई रिएक्शन

इस मामले पर बात करते हुए पीपीएल के लीगल एडवाइजर एडवोकेट हितेन अजय वासन ने कहा, 'हमें पता चला है कि जरूरी परमिशन लिए बिना ही कई गानों की साउंड रिकॉर्डिंग का इस्तेमाल किया जा रहा है. ऐसा प्रतीत होता है कि कुछ लोग इस जरूरी लाइसेंस को लेने करने में आनाकानी कर रहे हैं और इसके बजाय बिना अनुमति के गानों का इस्तेमाल कर रहे हैं. इसलिए, हमने बिग बॉस की सक्सेस पार्टी में गानों के अनऑथराइज्ड यूज को लेकर पुलिस में फॉर्मल कम्प्लेन दर्ज करवाई है.' हालांकि, अभी तक इस मामले पर एंडेमोल शाइन इंडिया की टीम की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है.


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---