TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Bigg Boss 17: फिनाले से पहले रोहित शेट्टी ने बिगाड़ा इस केंटेस्टेंट का खेल, क्या बन पाएंगी शो की विनर?

Bigg Boss 17: रोहित ने मुनव्वर को डाटते हुए कहा कि आपको लगा आप दिमाग से खेल रहे हैं। आपने खुद शो में लोगो को बोलने का मौका दिया...

Bigg Boss 17 latest promo Rohit Shetty seems angry on Ankita lokhande munawar faruqui abhishek kumar on Salman Khan show
Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) अपने ग्रैंड फिनाले से बस दो दिन दूर है। शो को अपने टॉप 5 फाइनलिस्ट मिल गए हैं। इस बार घर में आए 17 कंटेस्टेंटस की शो में पर्सनल लाइफ पर ज्यादा फोकस किया गया। फैंस ने भी सलमान खान के इस शो को काफी ज्यादा पसंद किया है। शो का विनर बनाने के लिए फैंस अपने फेवरेट कंटेस्टेंट के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं।

रोहित शेट्टी ने सुनाई खरी-खोटी (Bigg Boss 17) 

शो खत्म होने में बस दो दिन ही बाकी हैं। शो के लेटेस्ट एपिसोड में मन्नारा चोपड़ा और मुनव्वर फारूकी का जर्नी वीडियो दिखाया, जिसे देखकर दोनों इमोशनल हो गए। सारे घरवालों ने जर्नी वीडियो देखने के बाद एक-दूसरे को गले लगाकर सबकुछ भूल जाने की बात कही। अब शो के लेटेस्ट प्रोमो में रोहित शेट्टी घर में आए हैं। उन्होंने आते ही कंटेस्टेंट्स को खरी-खोटी सुना दी है।

रोहित शेट्टी ने अंकिता से पूछे तीखे सवाल

बिग बॉस के घर में डायरेक्टर रोहित शेट्टी की एंट्री होते ही सभी (Bigg Boss 17) घरवाले खुश हो जाते हैं। इस बीच बिग बॉस कहते हैं कि घर के सदस्यों को उनको जवाब देना होगा। उसके बाद सबसे पहले रोहित टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे से सवाल पूछते हैं कि जब आप घर में आए तब आपने कहा था कि में दिल से खेलूंगी, लेकिन आपने तो शो में दिमाग लगाना शुरू कर दिया। एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा कि में इमोशनल हो गईं। इसके बाद रोहित कहते हैं कि कौन सी अंकिता रियल है।

लड़की पर हाथ उठाना मर्दानगी नहीं

शो के दूसरे प्रोमो में रोहित शेट्टी अभिषेक पर वार करते हुए कहते हैं कि आपने हमेशा विक्टम कार्ड प्ले किया है। घर में सदस्यों के मुंह के पास आकर कुछ भी बोलना ठीक नहीं लग रहा था। आपने शो में रिस्पेक्ट नहीं की लड़की पर हाथ मत उठाना अगली बार से यह मर्दानगी वाली बात नहीं है। अभिषेक रोहित शेट्टी को जवाब देते हुए कहते है कि उसने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। रोहित शेट्टी कहते हैं रिश्ता खत्म कर दो। इस लेवल पर जाओ ही मत। यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 के विनर का हुआ ऐलान! बादशाह ने उठाया नाम से पर्दा

मुनव्वर ने लगाया दिमाग

रोहित ने मुनव्वर को डाटते हुए कहा कि आपको लगा आप दिमाग से खेल रहे हैं। आपने खुद शो में लोगो को बोलने का मौका दिया। उन्होंने कहा कि अपने बेटे के बारे में बताया। फिर दूसरी लड़की के बारे में भी आपने बताया। आपको नहीं लगता आपने पूरा सीजन प्ले अलॉन्ग किया। लोगों को भी आपने धोखे में रखा। रोहित ने आगे कहा मुनव्वर को घर से बाहर जाने के बाद बहुत सारे सवालो को जवाब देने पड़ेगे साथ ही यह भी कहा उन सवालो के जवाब मर्दो की तरह सच बोलना।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.