Bigg Boss 17 Contestants List: टीवी स्टार्स के साथ इस बार होगी YouTubers की जंग! सामने आई 12 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट
Image Credit: Google
Bigg Boss 17 Contestants List: टीवी के फेमस शो बिग बॉस सीजन 17 (Bigg Boss 17) का आगाज होने वाला है। इस खबर को सुनते ही फैंस की बेसब्री बढ़ गई है। हाल ही में बिग बॉस ओटीटी (Big Boss OTT) खत्म हुआ है जिसके विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) रहे। अब जल्द ही अपने फैंस का मनोरंजन करने के लिए बिग बॉस 17 दस्तक देने वाला है। इस खबरों के अनुसार इस बार टीवी के फेमस चेहरों के साथ कुछ यू ट्यूबर्स भी जंग घर में दिखाई देंगे।
साथ ही खबर ये भी आ रही है कि इस बार इंडस्ट्री के फेमस कपल्स भी शो का हिस्सा बनेंगे। मिली जानकारी के आधार पर मेकर्स ने शो के लिए सेलिब्रिटीज और यू ट्यूबर्स को अप्रोच करना शुरू कर दिया है। आपकी बेताबी को समझते हुए हम आपको उन कंटेस्टेंट के नामों की लिस्ट बताने जा रहे हैं जो इस बार शो का हिस्सा बन सकते हैं।
ऐश्वर्या शर्मा-नील भट्ट
बिग बॉस 17 का आगाज होने वाला है। ऐसे में कंटेस्टेंट के नामों की लिस्ट सामने आई है, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मेकर्स ने ऐश्वर्या शर्मा ना अप्रोच किया है जो खतरों के खिलाड़ी 13 में थीं। इसके अलावा उनके साथ नील भट्टे का नाम भी सामने आया है।
कंवर ढिल्लों-एलिस कौशिक
खबरों के अनुसार पांड्या स्टोर से चर्चाओं में आए कंवर ढिल्लों और एलिस कौशिक का नाम भी सामने आया है। इन दिनों दोनों के डेट की अफवाहें भी जोरों पर है।
सौरव जोशी Bigg Boss 17 Contestants List
यूट्यूबर होंगे सौरभ जोशी भी बिग बॉस सीजन 17 में अपना जलवा बिखेर सकते हैं। खबरों के अनुसार वो ओटीटी 2 के विगर एल्विश यादव से भी मिल चुके हैं। अब तो उनके शो में आने की खबर कंफर्म मानी जा रही है।
ट्विंकल अरोड़ा
ट्विंकल अरोड़ा का नाम भी शो के लिए अप्रोच किया गया है। बताया जा रहा है कि वो भी शो में आ सकती हैं।
समर्थ जुरेल
अपने लुक्स और स्टाइल को चलते समर्थ जुरेल ने अच्छी खासी फीमेल फैन फॉलोइंग बना ली है। ऐसे में खबर आ रही है कि वो शो का हिस्सा बन सकते हैं।
अनुराग डोभाल
यूट्यूबर अनुराग डोभाल का नाम भी शो के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि उनके नाम बिग बॉस ओटीटी 2 के समय भी चर्चाओं में रहा था। अब खबर आ रही है कि इस बार तो इनसे एंट्री पक्की है।
ईशा मालवीय
टीवी शो उडारिया से फेमस हुए ईशा मालवीय भी इस बार बिग बॉस सीजन 17 में नजर आ सकती हैं।
हर्ष बेनीवाल Bigg Boss 17 Contestants List
यूट्यूब के फेमस इंफ्लूएंसर हर्ष बेनीवाल का नाम भी बिग बॉस 17 के लिए सामने आ रहा है। पता हो कि, हर्ष अपनी इंस्टा स्टोरी पर बिग बॉस का लोगो पोस्ट कर चुके हैं।
मल्लिका सिंह
खबरों के मुताबिक, मल्लिका सिंह भी अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड सुमेध के साथ शो में एंट्री मार सकती हैं। हालांकि अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
सुमेध मुदगलकर
भगवान कृष्ण के रूप में वाहवाही लुटने वाले सुमेध मुदगलकर भी इस बार बिग बॉस सीजन 17 के शो का हिस्सा बन सकते हैं।
अंकिता लोखंडे Bigg Boss 17 Contestants List
खबरों के मुताबिक अंकिता लोखंडे भी अपने पति विक्की जैन के साथ शो का हिस्सा बन सकती हैं। अगर ऐसा होता है तो इस बार का बिग बॉस सच में एक अलग ही लेवल का होगा। क्योंकि सभी कंटेस्टेंट अपने आप में अव्वल हैं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.