Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Bigg Boss 16: सलमान खान संग ये हसीना करेंगी ‘बिग बॉस’ होस्ट? सामने आई ये खबर

Bigg Boss 16 Host: छोटे पर्दे का कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) इन दिनों लाइम लाइट में छाया हुआ है। गौरतलब है कि जल्द ही यह शो एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए लौट रहा है। हर बार की तरह इस बार भी बिग बॉस को भाईजान सलमान खान (Salman Khan) […]

Bigg Boss 16 Host: छोटे पर्दे का कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) इन दिनों लाइम लाइट में छाया हुआ है। गौरतलब है कि जल्द ही यह शो एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए लौट रहा है। हर बार की तरह इस बार भी बिग बॉस को भाईजान सलमान खान (Salman Khan) ही होस्ट करेंगे। हालांकि शो के होस्ट से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

  यहाँ पढ़िए बेटे संग भारती सिंह ने किया गणपति पूजन, क्यूटनेस पर फिदा फैंस

 


ये हसीना कर सकती हैं शो होस्ट

गौरतलब है कि जल्द ही बिग बॉस का 16 वां सीजन आने वाला है। दर्शकों को बेसब्री से इस सीजन का इंतजार है। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसी खबरें आ रही हैं कि इस बार सलमान खान (Salman Khan) के साथ पंजाब की कटरीना कैफ शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) भी नजर आ सकती हैं। हालांकि आपको बता दें कि इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


बिग बॉस 13 में नजर आ चुकी हैं शहनाज गिल

गौरतलब है कि,‘बिग बॉस’ के 13 वें सीजन में शहनाज गिल नजर आ चुकी हैं। इस शो में एक्ट्रेस बतौर पंजाबी स्टार नजर आई थीं हालांकि बिग बॉस के बाद शहनाज गिल नेशनल स्टार बन कर उभरी। इस शो ने रातों रात शहनाज गिल को नेशनल स्टार बना दिया। बिग बॉस में शहनाज गिल और दिवगंत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) की जोड़ी भी बनी थी। फैंस ने इनका नाम ‘सिडनाज’ रखा था।

  यहाँ पढ़िए तेजरन पर मेहरबान करण जौहर, दिया ये बड़ा ऑफर

कब से शुरू होगा बिग बॉस 16?

हर साल बिग बॉस सितंबर के आखिर या अक्टूबर के पहले हफ्ते में शुरू होता है। खबरें हैं कि, इस बार 1 अक्टूबर 2022 से शो की शुरुआत होगी। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बिग बॉस का 16 वां सीजन 8 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। हालांकि, आपको बता दें कि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।फैंस को बेसब्री से इस सीजन का इंतजार है।ऐसी चर्चा है कि इस बार शो में कई दिग्गज सितारें नजर आने वाले हैं।

  यहाँ पढ़िए  टेलीविज़न से जुड़ी ख़बरें

   Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Aug 31, 2022 12:12 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.