Bigg Boss 16 Updates: ‘बॉस-बॉस’ (Bigg Boss) के घर में इन दिनों माहौल गर्म देखने को मिल रहा है। हर कोई इस शो को जीतने के लिए अपने अलग-अलग पैंतरे अपना रहा है। जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे ये गेम और भी ज्यादा मजेदार होता जा रहा है। वहीं ‘वीकेंड के वार’ (Weekend Ka Vaar) में सलमान खान (Salman Khan) ने क्लास लगाई जिसका प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आप भी देखिए ये खास वीडियो।
सलमान खान ने दिया टास्क
सलमान खान (Salman Khan) ने घर में रह रहे सभी कंटेस्टेंट्स को एक टास्क दिया जिसका प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस प्रोमो में आप देख सकते हैं कि, ‘सलमान कहते हैं कि आपको बताना है कि आप आने वाले हफ्तें में किसको अपना निशाना बनाना चाहते हैं?’ अर्चना शो में साजिद खान का नाम लेती हैं। शिव और अब्दु गेम में अर्चना को निशाना बनाना चाहते हैं। प्रियंका गेम में शिव का नाम लेती हैं और निम्रत इस शो में प्रियंका को अपना निशाना बनाना चाहती हैं। इसके बाद सलमान खान सभी कंटेस्टेंट से एक बात कहते हैं जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो जाता है।
कंटेस्टेंट ने एक-दूसरे को बनाया निशाना
‘बॉस-बॉस’ (Bigg Boss) के घर में हर कंटेस्टेंट जिसको निशाना बनाना चाहते हैं उसकी कमी बताकर उनके चेहरे पर पानी डालते हैं। इस प्रोमो के आखिरी में आप सलमान खान को कहते हुए सुन सकते हैं कि सबसे ज्यादा टार्गेट जो बनीं हैं वो हैं अर्चना और प्रियंका। इनको सबसे ज्यादा बच के रहना चाहिए। लेकिन मैं जो देख रहा हूं उससे लग रहा है कि आपको अर्चना और प्रियंका से बच के रहना चाहिए।
गेम में दी ये बड़ी सलाह
सलमान खान (Salman Khan) शो में प्रियंका की क्लास लगाते हुए नजर आए। इसी के साथ उन्होंने निम्रत को भी समझाया कि वो घर में क्या हैं और उनकी पहचान क्या है। सभी ने जिसको निशाना बनाना है ये तो चुन लिया लेकिन आगे क्या होगा ये देखने वाली बात है। ‘बॉस-बॉस’ के घर में वहीं देखना है कि आगे क्या होता है। आप देखते रहे ‘बिग-बॉस’ हर सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे और शनिवार-रविवार रात 9 बजे सिर्फ कलर्स पर। वूट पर कभी भी देख सकते हैं।
यहाँ पढ़िए – टेली–विज़न से जुड़ी ख़बरें