Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Bigg Boss 16 Update: सलमान खान ने फिर बनाया प्रियंका चाहर को निशाना, भड़के फैंस ने लगा दी क्लास

Bigg Boss 16 Update: ‘बिग बॉस 16’ में फैंस को ‘वीकेंड का वार’ का बेसब्री से इंतजार होता है। हालांकि, कभी-कभी सलमान किसी ऐसे सदस्य की क्लास लगा देते हैं जिसे देख फैंस भड़क उठते हैं। बीते एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। सलमान खान ने प्रियंका चाहर चौधरी को जमकर लताड़ […]

Bigg Boss 16 Update: सलमान खान ने फिर बनाया प्रियंका चाहर को निशाना, भड़के फैंस ने लगा दी क्लास
Bigg Boss 16 Update: सलमान खान ने फिर बनाया प्रियंका चाहर को निशाना, भड़के फैंस ने लगा दी क्लास

Bigg Boss 16 Update: ‘बिग बॉस 16’ में फैंस को ‘वीकेंड का वार’ का बेसब्री से इंतजार होता है। हालांकि, कभी-कभी सलमान किसी ऐसे सदस्य की क्लास लगा देते हैं जिसे देख फैंस भड़क उठते हैं। बीते एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। सलमान खान ने प्रियंका चाहर चौधरी को जमकर लताड़ लगाई, ये देख सोशल मीडिया यूजर्स का माथा ठनक गया और लोग शो और सलमान को ट्रोल करने लगे हैं।

Priyanka Chahar पर भड़के Salman (Bigg Boss 16 Update)

सलमान खान (Salman Khan) ने बीते ‘वीकेंड का वार’ में शालीन भनोट और अर्चना गौतम की लड़ाई की बात निकाली। इतना ही नहीं सलमान ने इस लड़ाई का जिम्मेदार प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) को ठहरा दिया और उनकी वाट लगाते नजर (Bigg Boss 16 Update) आए। सलमान ने प्रियंका को लेकर ये तक कह दिया कि वो सिलेक्टिव सच्चाई की मूरत हैं। इसपर प्रियंका अपनी सफाई देने जा रही थीं लेकिन सलमान ने उन्हें रोक दिया। होस्ट का यही रवैया देख ट्विटर यूजर भड़क उठे हैं और शो समेत सलमान खान को बायस्ड बताते नजर आए हैं।

Priyanka को नहीं मिला सफाई देने का मौका 

सलमान खान ने प्रियंका चाहर चौधरी को आड़े हाथों लेते हुए कहा,’प्रियंका आप सिलेक्टिव सच्चाई की मूरत हैं। आप भेड़चाल का हिस्सा हैं। अब आपको सही गलत नहीं दिखा।’ ये सुनते ही प्रियंका के फैंस सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए और ‘उडारियां’ फेम एक्ट्रेस को समर्थन देने लगे। फैंस का दावा है कि सलमान खान और ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) के मेकर्स प्रियंका चाहर चौधरी को टारगेट कर रहे हैं। इतना ही नहीं जब वो सफाई देना चाहती हैं तो उन्हें मौका भी नहीं दिया जाता है।

यूजर्स लगा रहे शो और सलमान की क्लास 

एक यूजर ने लेटेस्ट एपिसोड पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है,’इसलिए पूरा ‘वीकेंड का वार’ प्रियंका चाहर को टारगेट करने के लिए था। सल्लू, शालीन को समझाना चाहते थे कि प्रिया भी उतनी ही गलत थीं। भगवान का शुक्र है कि शालीन सहमत नहीं था साथ ही मुझे पसंद है कि कैसे शालीन सलमान को वापस दे सकते हैं, प्री शायद अपना स्टैंड नहीं ले रही हैं लेकिन उन्हें बोलने की जरूरत है कि क्यों वह अर्चना का बचाव करते हैं।’ दूसरे ने लिखा है,’एपिसोड तुम ठीक से देखो भाई। जुग वाली बात पर भी अर्चना ने प्रियंका चाहर चौधरी को भर-भरकर बद्दुआएं दी थीं। और अंकित गुप्ता के नाम पर भी बहुत उल्टा-सीधा बोला था।’

First published on: Dec 31, 2022 02:56 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.