Wednesday, 24 April, 2024

---विज्ञापन---

Bigg Boss 16 Update: धर्मेंद्र की ग्रैंड एंट्री से गुलजार होगा ‘बिग बॉस 16’, ये तीन सदस्य भी लेंगे एंट्री

Bigg Boss 16 Update: ‘बिग बॉस 16’ में साल 2022 का आखिरी ‘वीकेंड का वार’ काफी धमाकेदार होने जा रहा है। शो में धर्मेंद्र ग्रैंड एंट्री लेने जा रहे हैं। इसका प्रोमो चैनल की तरफ से जारी किया गया है। क्लिप मे धर्मेंद्र कभी घरवालों संग मस्ती करते, कभी सलमान संग थिरकते तो कभी, कॉमेडियन […]

Bigg Boss 16 Update: धर्मेंद्र की ग्रैंड एंट्री से गुलजार होगा 'बिग बॉस 16', ये तीन सदस्य भी लेंगे एंट्री
Bigg Boss 16 Update: धर्मेंद्र की ग्रैंड एंट्री से गुलजार होगा 'बिग बॉस 16', ये तीन सदस्य भी लेंगे एंट्री

Bigg Boss 16 Update: ‘बिग बॉस 16’ में साल 2022 का आखिरी ‘वीकेंड का वार’ काफी धमाकेदार होने जा रहा है। शो में धर्मेंद्र ग्रैंड एंट्री लेने जा रहे हैं। इसका प्रोमो चैनल की तरफ से जारी किया गया है। क्लिप मे धर्मेंद्र कभी घरवालों संग मस्ती करते, कभी सलमान संग थिरकते तो कभी, कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक संग कॉमेडी का तगड़ा लगाते नजर आ रहे हैं।

धर्मेंद्र को ट्रिब्यूट देंगे घरवाले (Bigg Boss 16 Update)

‘शनिवार का वार’ (Shanivaar Ka Vaar) का प्रोमो जारी कर दिया गया है, जो फैंस के बज को काफी ज्यादा हाई कर रहा है। प्रोमो वीडियो में बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के सभी प्रतियोगियों की तरफ से धर्मेंद्र को ट्रिब्यूट देते देखा जा रहा है। इस क्लिप में घरवाले धर्मेंद्र का डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं। वहीं धर्मेंद्र को घर के अंदर पहुंच कंटेस्टेंट्स के साथ डांस करते भी देखा जा रहा है।

कृष्णा अभिषेक लगाएंगे कॉमेडी का तड़का 

‘शनिवार का वार’ में काफी धमाल देखने को मिलने वाला है। धर्मेंद्र, सलमान खान के साथ भी मंच पर डांस करते नजर आएंगे। इतना ही नहीं कृष्णा अभिषेक को कभी जितेंद्र बन तो कभी अपनी रियल पर्सनैलिटी से धर्मेंद्र और सलमान खान को गुदगुदाते देखा जाएगा। ‘बिग बॉस 16’ के लेटेस्ट प्रोमो (Bigg Boss 16 Promo) में सलमान और कृष्णा मंच पर बैडमिंटन खेलते भी देखे जा सकते हैं।

ये तीन सदस्य भी लेंगे ग्रैंड एंट्री

बता दें कि न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए ‘बिग बॉस 16’ में करण कुंद्रा, राजीव अदातिया और जन्नत जुबैर भी आने वाले हैं। तीनों मिलकर घरवालों से कुछ टास्क कराएंगे और उनके पोल खोलते देखे जाएंगे। इसके बाद तीनों को घरवालों से साथ मस्ती करते और न्यू ईयर सेलिब्रेट करते भी देखा जाएगा। इन शॉर्ट ‘बिग बॉस 16’ में न्यू ईयर का आगाज पूरे धूम-धाम से होने जा रहा है।

First published on: Dec 31, 2022 12:33 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.