---विज्ञापन---

Bigg Boss 16: सलमान के शो का धमाकेदार प्रोमो आउट, खतरों से खेलेंगे खिलाड़ी

Bigg Boss 16 Promo Out: सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस (Bigg Boss) को काफी पसंद किया जाता है। फैंस को हर साल बिग बॉस के नए सीजन का इंतजार रहता है। वहीं अब फैंस के लिए खुशखबरी आई है जिसे सुनकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। दरअसल, बिग-बॉस-16 का प्रोमो […]

Bigg Boss 16 Promo Out: सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस (Bigg Boss) को काफी पसंद किया जाता है। फैंस को हर साल बिग बॉस के नए सीजन का इंतजार रहता है। वहीं अब फैंस के लिए खुशखबरी आई है जिसे सुनकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। दरअसल, बिग-बॉस-16 का प्रोमो आउट (Bigg Boss-16 Promo Out) हो गया है। प्रोमो आते ही छा गया है जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार का शो बेहद खतरनाक होने वाला है।

यहाँ पढ़िए पलक तिवारी ने एथनिक आउटफिट में कराया स्टनिंग फोटोशूट, मां श्वेता तिवारी ने यूं किया रिएक्ट

‘बिग-बॉस-16 का प्रोमो आउट’

इस प्रोमो को कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस प्रोमो में आप देख सकते है कि, सलमान किसी खंडर जगह पर बिग बॉस हाउस की बात कर रहे हैं। इसी के साथ 15 सालों में कंटेस्टेंट्स ने बिग बॉस खेला है लेकिन इस बार खुद बिग बॉस गेम खेलेंगे। प्रोमो के आते ही फैंस की नींद उड़ गई है। प्रोमो शेयर करते हुए कलर्स टीवी ने कैप्शन में लिखा कि, ‘इन 12 सालों में सबने खेला अपना-अपना गेम लेकिन अब बारी है बिग बॉस के खेलने की।’

ये कंटेस्टेंट्स आ सकते हैं नजर

पोस्ट को अब तक 6 लाख से  ज्यादा लाइक्स मिल गए और ये आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। इनके कमेंट सेक्शन की बात करें तो, हजारों यूजर्स ने कंटेस्टेंट्स के नाम लिखे हैं। वहीं फैंस सलमान के अंदाज पर भी फिदा हो गए हैं। बिग बॉस 1 को लेकर कुछ ऐसे कंटेस्टेंट के नाम सामने आए है। कहा जा रहा है कि इस बार शो में पूनम पांडे, आजमा फल्लाह, अर्जुन बिजलानी, मुनव्वर फारुकी, शिवांगी जोशी, फैजल शेख नजर आ सकते हैं।

यहाँ पढ़िए आमना शरीफ का समंदर में दिखा हसीन अंदाज, तस्वीर देख फैंस घायल

प्रोमो ने उड़ाई फैंस की नींद

कुछ दिनों पहले एक फोटो वायरल हुई थी जिसमें शो के थीम को लेकर जोरों पर चर्चा हुई थी और अब पता चल रहा है कि इस शो की Aqua थीम होगी। वहीं अब प्रोमो से तो खौफ पैदा हो गया है और अब देखना होगा कि शो में कितने और कैसे-कैसे टास्क मिलते हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि इस बार का बिग-बॉस कंटेस्टेंट्स और फैंस के होश उड़ा देगा।

यहाँ पढ़िए  टेलीविज़न से जुड़ी ख़बरें

 Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Sep 12, 2022 07:40 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.