Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Bigg Boss 16: मान्या सिंह ने सुंबुल और शालीन को बता दिया ‘सिडनाज’, यूजर्स ने लगा दी क्लास

Bigg Boss 16: बिग बॉस का 16वां सीजन ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) अपने शुरुआती दिन से ही लाइमलाइट में छाया हुआ है। पहले दिन से ही कंटेस्टेंट्स के बीच मनमुटाव शुरू हो चुका है। इसी बीच घर में प्रतियोगी बनकर आईं मिस इंडिया रनरअप मान्या सिंह (Manya Singh) ट्रोलर्स के निशाने पर आ […]

Bigg Boss 16
Bigg Boss 16: मान्या सिंह ने सुंबुल और शालीन को बता दिया 'सिडनाज', यूजर्स ने लगा दी क्लास

Bigg Boss 16: बिग बॉस का 16वां सीजन ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) अपने शुरुआती दिन से ही लाइमलाइट में छाया हुआ है। पहले दिन से ही कंटेस्टेंट्स के बीच मनमुटाव शुरू हो चुका है। इसी बीच घर में प्रतियोगी बनकर आईं मिस इंडिया रनरअप मान्या सिंह (Manya Singh) ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। दरअसल, बीते एपिसोड में मान्या सिंह ने सुंबुल तौकीर खान को शालीन भनोट की तुलना शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला से कर दी, जिसे सुन सोशल मीडिया यूजर्स उनकी क्लास लगाने लगे हैं।

यहाँ पढ़िए KBC Promo: बिग बी के 80वें बर्थडे पर सरप्राइज देने केबीसी में पहुंचे अभ‍िषेक और जया बच्चन, अमिताभ बच्चन के छलके आंसू

मान्या सिंह के बयान पर भड़के फैंस 

बिग बॉस 16 के बीते एपिसोड में सुंबुल तौकीर खान और शालीन भनोट को एक साथ घूमते देखा गया था। इस दौरान दोनों ने एक-दूजे का हाथ पकड़ रखा था। यही चीज मान्या सिंह को कुछ खास रास नहीं आई और उन्होंने दोनों की तुलना फैंस के पॉपुलर कपल सिडनाज से कर दी। मान्या सिंह, अर्चना गौतम से कहती दिखीं,’ये लड़की किसी आदमी का हाथ पकड़कर गेम खेलने की कोशिश कर रही है। आप किसी का पल्लू पकड़कर आगे चल रहे हो। आपको ऐसा करने की क्या जरूरत है। आप टीवी का एक बड़ा नाम हो। आप अपने दम पर आगे बढ़ सकते हो लेकिन नहीं सबको यहां पर सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल बनना है। वो दोनों रियल थे उनके इमोशन्स रियल थे।’

सुंबुल-शालीन को बताया सिडनाज

मान्या सिंह यही नहीं रुकीं और उन्होंने आगे जोड़ा,’सुंबुल तौकीर खान को और शालीन भनोट को ये बात समझ नहीं आ रही है। वो दोनों एक दूसरे के लिए जान देने के लिए तैयार थे। सुंबुल तौकीर खान को शालीन भनोट को समझना होगा कि बिग बॉस का विनर कोई एक ही बनेगा।’ मान्या अपना यही जजमेंट सुना शो के फैंस के निशाने पर आ गई हैं और लोग उन्हें कमेंट कर आड़े हाथों ले रहे हैं।

यहाँ पढ़िए Urfi Javed New Look: रॉयल इंडियन लुक में उर्फी जावेद ने मचाया गदर, दिए किलर पोज

किली पॉल की होगी शो में एंट्री

बता दें कि शो के अपकमिंग एपिसोड में वेब सेंसेशन किली पॉल (Kili Paul) घर में सरप्राइज गेस्ट एंट्री लेते नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, किली पॉल कंटेस्टेंट बनकर नहीं आ रहे हैं। बल्कि उन्हें घरवालों से एक टास्क कराने का जिम्मा दिया गया है। हालांकि वो टास्क क्या होगा इसके बारे में अबतक कोई जानकारी नहीं है। बताते चलें कि किली तंजानिया से हैं और सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम पर उनके 4 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं।

यहाँ पढ़िए  टेलीविज़न से जुड़ी ख़बरें

First published on: Oct 05, 2022 06:39 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.