Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Bigg Boss 16 Latest Elimination: प्रियंका चाहर चौधरी नहीं ये हसीना होंगी ‘बिग बॉस 16’ से बाहर, जानें नाम

Bigg Boss 16 Latest Elimination: ‘बिग बॉस 16’ जब से टेलीविजन पर आया है तबसे इस शो ने धमाल मचा रखा है। इस शो को टेलीकास्ट हुए एक महीना हो चुका है। पांच हफ्ते में इस शो में दो एलिमिनेशन हो चुके हैं। सबसे पहले शो से श्रीजिता डे बेघर हुईं और उनके बाद मान्या […]

Bigg Boss 16 Latest Elimination: प्रियंका चाहर चौधरी नहीं ये हसीना होंगी 'बिग बॉस 16' से बाहर, जानें नाम
Bigg Boss 16 Latest Elimination: प्रियंका चाहर चौधरी नहीं ये हसीना होंगी 'बिग बॉस 16' से बाहर, जानें नाम

Bigg Boss 16 Latest Elimination: ‘बिग बॉस 16’ जब से टेलीविजन पर आया है तबसे इस शो ने धमाल मचा रखा है। इस शो को टेलीकास्ट हुए एक महीना हो चुका है। पांच हफ्ते में इस शो में दो एलिमिनेशन हो चुके हैं। सबसे पहले शो से श्रीजिता डे बेघर हुईं और उनके बाद मान्या सिंह। इन दोनों का एविक्शन होने के बाद शो में कोई एविक्शन नहीं हुआ था, जिसे देख ऐसा लगने लगा था कि शो के मेकर्स किसी को बचाना चाह रहे हैं। लेकिन इस बार शो के मेकर्स ने एविक्शन किया है और बहुत ही अलग अंदाज में किया है।

ऐसे हुआ एलिमिनेशन टास्क

इस हफ्ते घर के अंदर अलग तरह से नॉमिनेशन्स का टास्क हुआ था। सभी कंटेस्टेंट को एक-दूसरे को फूल देने थे। जिस भी कंटेस्टेंट के पास ज्यादा फूल होते वो घर से बेघर होने से बच जाता। लेकिन घर के कैप्टन अब्दु रोजिक ने अपनी पावर का इस्तेमाल करते हुए अपने दोस्त साजिद खान (Sajid Khan), एमसी स्टैन (MC Stan), शिव ठाकरे (Shiv Thakare) और निमृत कौर (Nimrit Kaur) को सुरक्षित कर लिया। लेकिन सुम्बुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer), प्रियंका चाहर चौधरी और गोरी नागोरी (Gori Nagori) को कम फूल मिले जिस वजह से वो नॉमिनेशन्स में आ गए। नॉमिनेशन्स में आने की वजह से सुम्बुल काफी परेशान हो गई थीं क्योंकि पिछले तीन-चार हफ्तों से वो इस लिस्ट में छाई हुई हैं।

ये कंटेस्टेंट होगा घर से बेघर

बिग बॉस का कल वाला एपिसोड जब दिखाया गया तो उस एपिसोड में आपने देखा होगा कि सलमान खान ने प्रियंका और अंकित गुप्ता को अच्छे से समझाया। उसके बाद वो प्रियंका को बोलते हैं कि उनको घर से जाना होगा। उनका सफर बस यहीं तक था, जो की बस एक मजाक था। सलमान खान अपने घर के सदस्यों से मस्ती मजाक करते रहते हैं। प्रियंका और सुम्बुल दोनों ही इस हफ्ते सेफ हैं। लेकिन घर से गोरी नागोरी एलिमिनेट हो गई हैं। इस बात पर अभी तक शो से कोई ऑफिशयल अनाउंसमेंट नहीं हुई है लेकिन खबरों की मानें तो गोरी नागोरी घर से बेघर हो चुकी हैं।

शो में वापस आएंगी अर्चना गौतम

बिग बॉस 16 के आने वाले एपिसोड में सभी के लिए एक और सप्राइज है। शो में अर्चना गौतम की वापसी होगी। अर्चना गौतम को घर के अंदर शिव ठाकरे के साथ शारीरिक हिंसा करने की वजह से बाहर निकाल दिया गया था। लेकिन अर्चना घर से बाहर नहीं गई थीं। उनको घर के किसी कोने में सबसे छिपा कर रखा गया था और अब अर्चना शो में वापस आ जांएगी। लेकिन उनके शो में आने से पहले शो के होस्ट सलमान खान उनकी अच्छे से क्लास लगाएंगे।

First published on: Nov 12, 2022 06:41 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.