Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Bigg Boss 16: जॉनी लीवर ने फॉलो किया अब्दु रोजिक का फेमस डायलॉग, वीडियो वायरल

Bigg Boss 16: अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) तजाकिस्तान के सबसे छोटे और फेमस यू-ट्यूबर हैं। उन्हें बीते दिनों ‘बिग बॉस 16’ में बतौर कंटेस्टेंट धमाल मचाते देखा गया। इस शो के दौरान अब्दु को भारत के लोगों का बेशुमार प्यार मिला। हालांकि करियर में बड़ी ऑपर्चुनिटी की वजह से अब्दु को शो से बाहर जाना […]

Bigg Boss 16: जॉनी लीवर ने फॉलो किया अब्दु रोजिक का फेमस डायलॉग, वीडियो वायरल
Bigg Boss 16: जॉनी लीवर ने फॉलो किया अब्दु रोजिक का फेमस डायलॉग, वीडियो वायरल

Bigg Boss 16: अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) तजाकिस्तान के सबसे छोटे और फेमस यू-ट्यूबर हैं। उन्हें बीते दिनों ‘बिग बॉस 16’ में बतौर कंटेस्टेंट धमाल मचाते देखा गया। इस शो के दौरान अब्दु को भारत के लोगों का बेशुमार प्यार मिला। हालांकि करियर में बड़ी ऑपर्चुनिटी की वजह से अब्दु को शो से बाहर जाना पड़ा। वहीं अब उन्हें एक्टर-कॉमेडियन जॉनी लीवर (Johnny Lever) के साथ मिलकर अपनी मस्ती से लोगों का दिल जीतते देखा जा रहा है।

Abdu Rozik ने जॉनी लीवर संग बनाया वीडियो 

अब्दु रोजिक ने जॉनी लीवर के साथ एक वीडियो (Abdu Rozik Johnny Lever Video) पोस्ट किया है। इस क्लिप में दोनों मिलकर अब्दु रोजिक के फेमस डायलॉग को दोहराते नजर आ रहे हैं। अब्दु रोजिक कहते हैं, अभी मजा आ गया बीड़ू।’ इसका रिप्लाई देते हुए जॉनी लीवर कहते हैं,’यू आर वैरी चालाक ब्रो।’ सोशल मीडिया पर ये वीडियो ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। वहीं लोगों को जॉनी-अब्दु का डूओ काफी पसंद आ रहा है।

फैंस लुटा रहे बेशुमार प्यार 

अब्दु रोजिक और जॉनी लीवर के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस पोस्ट को कैप्शन दिया गया है,’छोटा छतरी और छोटा भाईजान।’ वहीं इस क्लिप पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है,’वाह मजा आ गया।’ दूसरे ने लिखा है,’लव यू बोथ।’ एक अन्य लिखते हैं,’मिस यू अब्दु।’ इस तरह बाकी फैंस भी जॉनी-अब्दु की तारीफ कर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।

Bigg Boss 16 में लौटेंगे अब्दु रोजिक 

अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) हाल ही में एक बड़े प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए ‘बिग बॉस 16’ शो से बाहर निकले थे। वहीं फैंस उनके जल्द से जल्द शो में वापस लौटने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अब्दु घर में वापस आएंगे या नहीं या फिर आएंगे तो कब इसका खुलासा अबतक नहीं हो पाया है।

First published on: Dec 24, 2022 06:16 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.