Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Bigg Boss 16 House Inside Photos: इस आलीशान महल में रहेंगे ‘बिग-बॉस’ के कंटेस्टेंट, देखें पहली झलक

Bigg Boss 16 House:  सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस (Bigg Boss) का फैंस को काफी दिनों से इंतजार हैं। फैंस काफी दिनों से जानने के लिए बेताब थे कि आखिर इस शो का घर कैसा होगा और कंटेस्टेंट कहां रहेंगे। अब बिग-बॉस के घर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसे देखकर […]

Bigg Boss 16
Bigg Boss 16

Bigg Boss 16 House:  सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस (Bigg Boss) का फैंस को काफी दिनों से इंतजार हैं। फैंस काफी दिनों से जानने के लिए बेताब थे कि आखिर इस शो का घर कैसा होगा और कंटेस्टेंट कहां रहेंगे। अब बिग-बॉस के घर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसे देखकर फैंस की आंखें फटी की फटी रह गए। वहीं अब हम आपको बिग-बॉस का घर दिखाएंगे जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

यहाँ पढ़िए Bigg Boss 16 Contestant List: सलमान खान के घर कैद हुए ये 14 कंटेस्टेंट्स, बिग-बॉस से होगा सामना

बिग बॉस (Bigg Boss) के घर की जो फोटोज सामने आई है वो इंटरनेट पर छा गई है। हर बार की तरह इस बार के ‘बिग-बॉस’ का घर काफी आलीशान हैं। तस्वीरें से आपको अंदाजा हो रहा होगा कि इस बार की थीम क्या हैं? हम आपको बता दें, इस बार बिग-बॉस की थीम ‘सर्कस’ है।

बिग बॉस (Bigg Boss) में अलग-अलग टास्क होंगे जिसे ध्यान में रखते हुए शो का घर बनाया गया है। आपको बता दें, इस बार बिग बॉस के घर में 98 कैमरे लगाए गए है जो लगातार अपने कंटेस्टेंट पर नजर रखेंगे। बिग-बॉस-16′ के घर में 4 बेडरूम है जिनक नाम फायर, ब्लैक एंड व्हाइट, कार्ड्स और विंटेज रूम है।

बिग बॉस (Bigg Boss) के घर के बाहर एक स्विमिंग पूल भी बनाया गया है। इसमें आप देख सकते हैं कि थीम को लेकर ही डिजाइन किया गया है। ये काफी खूबसूरत लग रहा है जहां कंटेस्टेंट को टास्क करने के लिए मिलेंगे।

बिग बॉस (Bigg Boss) के घर को ‘सर्कस’ थीम पर ही डिजाइन किया गया है। इस घर में रेड, पिंक और गोल्डन कलर की लाइटिंग भी लगी है जो आकर्षित कर रही हैं। घर में कई तरह का फर्नीचर भी लगाया गया है जो की काफी कंफर्टेबल है।

यहाँ पढ़िए Bigg Boss 16: सलमान खान के ‘बिग-बॉस’ सीजन-16 का इंतजार खत्म, जानें शो से जुड़ी हर डिटेल्स

बिग बॉस (Bigg Boss) के घर की दीवारों को भी काफी डिजाइन किया गया। दीवारों पर भी ‘सर्कस’ का नजारा देखने को मिल रहा है।

बिग बॉस (Bigg Boss) का बेडरूम भी काफी स्टाइलिश है जिसमें कई तरह के लैंप लगे हैं और साथ ही इस घर को सर्कस के जोकर से डिजाइन किया गया है। वहीं घर में अलग-अलग चित्र भी लगे हुए है जो लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। तो देखा आपने बिग-बॉस-16 का आलीशान घर। वहीं आज शाम को जरूर देखें ‘बिग-बॉस-16’ सिर्फ कलर्स पर रात 9:30 बजे।

यहाँ पढ़िए  टेलीविज़न से जुड़ी ख़बरें

First published on: Oct 01, 2022 11:40 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.