---विज्ञापन---

Bigg Boss 16: सलमान खान के शो में फेमिना मिस इंडिया रनर अप मान्या सिंह की एंट्री!

Bigg Boss 16: सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस (Bigg Boss) को काफी पसंद किया जाता है। फैंस को हर साल बिग बॉस के नए सीजन का इंतजार रहता है। इस शो में कई सितारे शिरकत कर चुके हैं और अब खबर आ रही है कि इस बार शो में एक हसीना की […]

Bigg boss 16

Bigg Boss 16: सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस (Bigg Boss) को काफी पसंद किया जाता है। फैंस को हर साल बिग बॉस के नए सीजन का इंतजार रहता है। इस शो में कई सितारे शिरकत कर चुके हैं और अब खबर आ रही है कि इस बार शो में एक हसीना की एंट्री होने जा रही हैं। कहा जा रहा है कि अब शो में फेमिना मिस इंडिया रनर अप मान्या सिंह (Manya Singh) नजर आएंगी।

यहाँ पढ़िए – Jhalak Dikhhla Jaa 10: धीरज धूपर ने शो ‘झलक दिखला जा 10’ को मारी लात, सामने आई बड़ी वजह

सलमान के शो में मान्या सिंह की एंट्री!

वैसे तो इस शो में कई नाम सामने आ चुके है और अब मान्या सिंह की एंट्री से उम्मीद है कि ये शो पहले से बेहतर होने वाला है। हालांकि अभी तक सलमान खान और मेकर्स ने किसी भी तरह को कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है लेकिन अगर वो इस शो में एंट्री करती हैं तो ये कंफर्म है कि वो ग्लैमरस का तड़का लगाती हुई नजर आई थी। आपको बता दें, मान्या सिंह यूपी की रहने वाली हैं और वो फेमिना मिस इंडिया 2020 की रनरअप रह चुकी हैं।

इन एक्ट्रेस के नाम आ चुके सामने 

मान्या सिंह की एंटी से उनके करियर को एक नई राह जरूर मिल जाएगी। वैसे तो उनको किसी पहचान की जरूरत नहीं हैं लेकिन उनका शो में आना एक बहुत बड़ी बात है। इससे पहले खबर आ रही थी कि, बिग बॉस-16 मे टीवी की एक संस्कारी बहू आने वाली है। जानकारी मिल रही है कि, इस बार शो में ‘साथ निभाना साथिया’ की ‘गोपी बहू’ यानि की जिया मानेक नजर आएंगी। इसी के साथ जिया का साथ देने लिए रिद्धिमा पंडित भी आएंगी।

यहाँ पढ़िए Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Spoiler: सई और विराट की जिंदगी में आएगा भूचाल, कन्फ्यूजन में बर्बाद होगी जिंदगी

बिग-बॉस-16 में मचेगा धमाल

बिग बॉस की बात करें तो, कुछ दिनों पहले एक फोटो वायरल हुई थी जिसमें शो के थीम दिखाई गई थी। पता चला था कि, इस बार शो की Aqua थीम रखी गई है। हाल ही में बिग-बॉस-16 के शो का प्रोमो भी जारी हुआ था जिसने तहलका मचा दिया था। वहीं अब देखना है कि शो में कंटेस्टेंट्स को कितने और कैसे टास्क मिलते हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि इस बार का बिग-बॉस-16 काफी जबरदस्त होने वाले है।

यहाँ पढ़िए  टेलीविज़न से जुड़ी ख़बरें

 Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Sep 22, 2022 07:51 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.