Bigg Boss 16 Fame Shiv Thakare Gets Married: टीवी के मोस्ट पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 16 के फर्स्ट रनरअप शिव ठाकरे अब शादी के बंधन में बंध गए हैं. शिव ठाकरे ने गुपचुप तरीके से शादी की है. उन्होंने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर अपने फैंस को दी है. इसके साथ ही उन्होंने अपनी शादी की एक खूबसूरत तस्वीर भी शेयर की है. शिव के कुछ फैंस उनकी शादी की तस्वीर देख इसे किसी प्रोजेक्ट की शूटिंग बता रहे हैं. वहीं, बाकी फैंस उन्हें शादी की बधाइयां दे रहे हैं.

शिव ठाकरे की शादी की फोटो

शिव ठाकरे ने सोमवार सुबह इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की एक तस्वीर शेयर की है. इसमें शिव गोल्डन बॉर्डर वाली लाल धोती और गले में सेम कलर का दुपट्टा पहने दूल्हा बने नजर आ रहे हैं. वहीं, उनकी दुल्हन कैमरे की तरफ पीठ करके शिव के हाथों पकड़ी हुई है. दुल्हन ने हिना ग्रीन कलर की नावरी साड़ी पहनी हुई है. इनके बैकग्राउंड में कुछ रिश्तेदार और वेन्यू की सजावट नजर आ रही है.

---विज्ञापन---

मराठी रीति-रिवाज से की शादी

इस तस्वीर को देखकर साफ पता चल रहा है कि शिव ने मराठी रीति-रिवाज के अनुसार शादी के बंधन में बंधे हैं. इस खूबसूरत तस्वीर के साथ शिव ने एक छोटा और ब्यूटीफुल कैप्शन भी दिया है, जिसमें उन्होंने लिखा, 'फाइनली,' साथ में एक रेड हार्ट और स्टार वाला इमोजी बनाया है. देखते ही देखते शिव की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Golden Globe Awards 2026: 16 साल के Owen Cooper बेस्ट एक्टर तो Jean Smart बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

फैंस और दोस्तों ने दी बधाई

इसके बाद शिव की इस पोस्ट पर बधाई देने वालों की लाइन लग गई. अंकिता लोखंडे से लेकर विक्की जैन, ऐश्वर्या शर्मा, जेमी लिवर, आकांक्षा पुरी और भारती सिंह तक ने उन्हें बधाई दी है. भारती सिंह ने तो कमेंट में लिखा, 'ये कब हुआ भाई? बधाई.' वहीं, कुछ फैंस ने इस फोटो पर सवाल खड़े किए. ज्यादातर फैंस ने इसे किसी प्रोजेक्ट की शूटिंग बताया.