TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Bigg Boss 16 Contestant List: सलमान खान के घर कैद हुए ये 14 कंटेस्टेंट्स, बिग-बॉस से होगा सामना

Bigg Boss 16 Contestant List: सलमान खान (Salman Khan) का बिग बॉस (Bigg Boss) का इंतजार फैंस को काफी दिनों से था जो कि अब खत्म होने वाला है। शो को शुरू होने में बस कुछ ही समय बाकी हैं और फैंस इस शो के पहले एपिसोड को देखने के लिए बेताब नजर आ रहे […]

Bigg Boss 16 Contestant List
Bigg Boss 16 Contestant List: सलमान खान (Salman Khan) का बिग बॉस (Bigg Boss) का इंतजार फैंस को काफी दिनों से था जो कि अब खत्म होने वाला है। शो को शुरू होने में बस कुछ ही समय बाकी हैं और फैंस इस शो के पहले एपिसोड को देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। लंबे समय से फैंस ये जानने के लिए बेताब थे कि आखिर शो में कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स आने वाले हैं। वहीं आज हम आपको बताएंगे कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स घर में कैद होंगे।

अब्दुल राजिक

सलमान खान के शो के पहले कंटेस्टेंट सिंगर अब्दुल रोजिक हैं जिनके चर्चे हर तरफ हैं। अब्दुल राजिक के सलमान खान खुद फैंस हैं और उनके नाम का ऐलान एक्टर ने खुद किया था।

मान्या सिंह 

मान्या सिंह  फेमिना मिस इंडिया रनर अप रह चुकी हैं और वो अब बिग बॉस के घर एंट्री करने जा रही हैं। वहीं शो में वो ग्लैमरस का तड़का लगाते हुए नजर आएंगी।

सौंदर्या शर्मा

'बिग बॉस' में भोजपुरी एक्ट्रेस सौंदर्या शर्मा की एंट्री होने जा रही हैं जिन्हें देखने के लिए हाई बज बना हुआ हैं।

निम्रत कौर अहलूवालिया 

निम्रत कौर अहलूवालिया छोटे पर्दे का बड़ा चेहरा हैं जिनकी फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त हैं और अब खबर है कि वो सलमान खान के घर आने वाली है। यहाँ पढ़िए - Bigg Boss 16 House Inside Photos: इस आलीशान महल में रहेंगे 'बिग-बॉस' के कंटेस्टेंट, देखें पहली झलक

साजिद खान 

साजिद खान बिग बॉस 16 में नजर आ सकते हैं। आपको बता दें, वो फिल्म इंडस्ट्री के बड़े डायरेक्टर हैं और पहली बार वो इस शो में आने के लिए तैयार है।

टीना दत्ता

टीना दत्ता को किसी पहचान की जरूरत नहीं हैं। वो कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं और अब कहा जा रहा कि वो बिग-बॉस के घर में कैद होने वाली हैं।

शालीन भनोट 

शालिन भनोट एक टीवी एक्टर है जो कि सबसे पहले रियलिटी शो रोडीज में नजर आए थे। इसके बाद वो नच बलिये 4 में दिखे और इस शो के विजेता बनें। वहीं अब वो सलमान खान के शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं।

अंकित गुप्ता 

अंकित गुप्ता टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। वो उडारियां से लाखों लोगों के दिलों में अपनी अलग जगह बनाई थी। अंकित गुप्ता की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त हैं और उम्मीद है कि उनकी भी शो में एंट्री होने वाली है।

गोरी नागोरी 

गोरी नागोरी राजस्थान की बेहतरीन डांसर हैं। उनके डांस के लोग दीवाने हैं। गोरी नागोरी के स्टेज शो देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ जाती हैं और अब वो पहली बार 'बिग बॉस' में नजर आने वाली हैं।

प्रियंका चाहर चौधरी

प्रियंका चाहर चौधरी की पॉपुलैरिटी काफी शानदार हैं। प्रियंका चाहर चौधरी ने उडारियां में तेजो का किरदार निभाया था जिसके बाद वो छा गई और अब खबर है कि वो 'बिग-बॉस' में अपना जलवा बिखेरने को तैयार है।

सुम्बुल तौकीर खान 

सुम्बुल तौकीर खान स्टार प्लस के टीवी शो इमली में नजर आई थी। इस नाटक में उनको काफी पसंद किया गया और अब वो एक बार फिर प्यार लुटने के लिए तैयार है।

गौतम सिंह विग

गौतम सिंह विग एक मॉडल हैं और वो साथिया जैसे शोज में नजर आ चुके हैं। गौतम सिंह विग को फैंस काफी पसंद करते हैं और अब वो 'बिग-बॉस' में धमाल मचाने के लिए तैयार है।

श्रीजिता डे 

श्रीजिता डे टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। वो टीवी सीरीयल उतरन में नजर आई थी जिसमें उन्होंने मुक्ता का रोल अदा किया था। इस सीरीयल के बाद वो छा गई और अब वो एक बार फिर तहलका मचाने वाली हैं। यहाँ पढ़िए - TMKOC: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में होगी 'दयाबेन' की वापसी, दिशा वकानी से मेकर्स की बातचीत तेज

शिव ठाकरे 

शिव ठाकरे को आखिर कौन नहीं जानता, जो बिग बॉस मराठी सीजन 2 के विनर रहे चुके हैं और अब वो 'बिग-बॉस हिंदी' में आने के लिए रेडी हैं। वहीं अब देखना है कि शो में कैसे टास्क होते हैं क्योंकि इस बार बिग-बॉस खुद खेलेगा गेम। आपको बता दें, आज से ये शो रात 9.30 बजे सिर्फ कलर्स टीवी पर आएगा जिसे सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। यहाँ पढ़िए - टेली-विज़न से जुड़ी ख़बरें

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.