-विज्ञापन-

अपने 12 दिन के बच्चे को घर छोड़कर काम पर वापस लौटी भारती सिंह, कॉमेडियन ने इस तरह दिखाया अपना वर्क कमिटमेंट

मुंबई। टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर कॉमेडिन और कॉमेडी क्वीन के नाम से मशहूर भारती सिंह (Bharti Singh) ने हाल ही में अपने बच्चे को जन्म दिया है। उनकी प्रेग्नेंसी को दौरान कई लोगों ने काम के प्रति उनके जज्बे को सलाम किया था। लेकिन अब बच्चा होने के बाद भी भारती सिंह ने ज्यादा दिन का ब्रेक नहीं लिया हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि डिलीवरी के 12 दिन बाद ही भारती सिंह काम पर लौट आई हैं। उनके इस गैस्चर ने सभी को काफी इंस्पायर किया है। हम आपसे ये बातें इसलिए शेयर कर रहे हैं, क्योंकि भारती को शुक्रवार के दिन रियलिटी शो हुनरबाज के सेट के बाहर स्पॉट किया गया।

इस स्पॉटेड वीडियो को मशहूर पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में पैप्स से बात करते हुए भारती सिंह (Bharti Singh) ने बताया कि वे बहुत रोई हैं। घर पर छोटे बच्चे को अकेला छोड़ने की वजह से भारती उदास हैं, पर भारती ने ये भी माना कि काम से समझौता नहीं किया जा सकता। कॉमेडियन ने कहा- आज मैं बहुत रोईं. 12 दिन का है बेबी और… लेकिन काम काम है। भारती के इसी गैस्चर ने अब सभी फैंस का दिल जीत लिया है। उन्होंने अपनी पूरी प्रेग्नेंसी फेज में भी काम किया था और अस्पताल में भर्ती होने से 1 दिन पहले तक वो काम करती रहीं।

 

हालांकि इस वीडियो में एक खास बात भी थी कि, भारती ने इस दौरान आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी पर भी रिएक्ट किया। उन्होंने कहा कि, ‘दोनों को बहुत बहुत बधाई। हमें बुलाया था लेकिन हम जा नहीं पाएं क्योंकि बच्चा छोटा था ना इसलिए।’ जानकारी के लिए आपको बता दें कि 14 अप्रैल 2022 के दिन बॉलीवुड के क्यूट कपल्स में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने आरके हाउस में सात फेरे लिए हैं। इस जोड़ी को अब सोशल मीडिया पर फैंस ढ़ेरों बधाईयां दे रहे हैं।

 

हालांकि भारती सिंह की प्रेग्नेंसी को भी खूब हाइप मिला था। वहीं पेरेंट्स बनने के बाद भारती और हर्ष की खुशी का तो ठिकाना ही नहीं था। भारती ने जिस तरह मां बनने के बाद भी अपने वर्क कमिटमेंट को सबसे ऊपर रखा है, वो देखकर उनके फैंस और काफी लोग जरूर प्रेरित होंगे।

Latest

Don't miss

Kitchen Vastu Tips: बंद किस्मत का ताला खोल सकते हैं तवा और कढ़ाई, जान लें ये जरूरी बात

Kitchen Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में किचन का बहुत महत्व होता है। आपकी रसोई में रखी हर चीज का आपके जीवन को प्रभावित करती...

Vastu Tips: कर्ज नहीं छोड़ रहा आपका पीछा? इन चीजों को आज ही घर से करें बाहर, हो जाएंगे मालामाल

Vastu Tips: बहुत मेहनत करने के बाद भी कई लोग कर्ज के बोझ तले दबते चले जाते हैं। कई बार तो कर्ज इतना ज्यादा...

Ruchismita Guru: एक्ट्रेस और सिंगर रुचिस्मिता गुरु ने की आत्महत्या, हाल ही में हुई थी मां से लड़ाई

Ruchismita Guru: आए दिन इंडस्ट्री से किसी न किसी के सुसाइड की खबर सामने आती ही रहती है। अभी दो दिन पहले ही भोजपुरी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here