-विज्ञापन-

Bharti Singh Baby Welcome: इस खास अंदाज में भारती ने अपने बेटे का किया नामकरण, देखें कॉमेडियन का बेबी वेलकम वीडियो

मुंबई। टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके हस्बैंड हर्ष लिम्बाचिया के घर 3 अप्रैल को नन्हे मेहमान ने कदम रखा। इस बात की जानकारी खुद कॉमेडियन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी थी। वहीं हर्ष ने भी ये बताया था कि भारती ने बेटे को जन्म दिया है, ऐसे में इस खबर को सुनने के बाद इस कपल की फैमिली और उनके फैंस का एक्साइटमेंट लेवल काफी बढ़ गया था। भारती सिंह (Bharti Singh) डिलीवरी के दो दिन बाद ही हॉस्पिटल से घर वापस आ गई थीं और उन्होंने अपनी नन्ही सी जान का जबरदस्त अंदाज में स्वागत भी किया था। लेकिन इसी बीच अब एक खास बात सामने आई है कि भारती ने अपने बेबी के स्वागत से जुड़ा एक वीडियो अपने यू-ट्यूब चैनल पर शेयर किया है। जिसमें वो बेबी से जुड़ी कई जानकारियां देती नजर आ रही हैं।

 

भारती सिंह ने हॉस्पिटल में रहते हुए व्लॉग बनाया था, इसी के साथ उन्होंने अपने बेटे के स्वागत की एक झलक भी दिखाईं थी। वीडियो में कॉमेडियन ने बताया है कि वो और हर्ष (Haarsh Limbachiyaa) बहुत खुश हैं, क्योंकि उनके घर बेटे ने जन्म लिया है। वहीं कॉमेडियन ने अपनी घबराहट को जाहिर करते हुए कहा कि, “मैं और हर्ष हमेशा सोचते रहते हैं कि हम इसे पाल भी पाएंगे। हमें महसूस होता है कि यह क्या हो गया है, क्योंकि हम बहुत बिंदास रहने वाले लोग थे। आए हम दो लोग थे, लेकिन जाएंगे तीन बनकर।”

 

इतना ही नहीं भारती सिंह ने तो वीडियो में अपने बेबी को घर ले जाने पर भी खूब एक्साइटमेंट जाताई। वीडियो में ये साफ देखा जा सकता है कि भारती सिंह कार में आगे बैठी हुई थीं। वहीं उनके पति हर्ष लिम्बाचिया अपने बेटे को लेकर पीछे बैठे हुए थे। इसी दौरान भारती सिंह ने वीडियो में ही अपने बेटे का नामकरण भी कर दिया और बताया कि उन्होंने हर्ष के साथ मिलकर अपने बेटे का नाम ‘गोला’ रखा है। कॉमेडियन ने बताया कि वह खुद भी गोल-मटोल है, इसलिए ही उन्होंने अपने बच्चे का ऐसा नाम रखा है।

 

बता दें कि भारती सिंह और उनके बच्चे के स्वागत के लिए घर को ब्लू और व्हाइट बलून से सजाया गया था। इसी के साथ बच्चे से जुड़ी तमाम चीजें भी घर के अंदर रखी हुई थीं। भारती के एंट्री करते ही पहले उनकी और उनके बच्चे की नजर उतारी गई। इसके बाद कॉमेडियन अपने बेटे को लेकर अपने रूम में गईं, जहां उन्होंने कमरे का नजारा दिखाया। जो कि बेहद ही कमाल का था।

Latest

Don't miss

Anupama Upcoming Twist: क्या अनुज करेगा अनुपमा से रिश्ता खत्म ? छोटी अनु करेगी माया का पर्दाफाश

Anupama Upcoming Twist: सीरियल अनुपमा की पॉपुलेरिटी लगातार बनी हुई है। इसी को ध्यान में रखते हुए मेकर्स हर वह कोशिश में लगे हुए...

Uorfi Javed: जालीदार ड्रेस से उर्फी जावेद ने ढका बदन, जानिए क्यों कहा -मुझे चुटकी काटो !

Uorfi Javed: उर्फी जावेद इंटरनेट सेंसेशन हैं। आए दिन वे अपने लुक से तहलका मचा देती हैं। उर्फी जावेद अपने फैंस के लिए आए...

Priyanka Chopra: अब प्रियंका चोपड़ा की मैनेजर ने भी तोड़ी चुप्पी, इंडस्ट्री के बारे में कही बड़ी बात

Priyanka Chopra: पिछले कुछ वक्त से प्रियंका चोपड़ा ट्रेंड में हैं। दरअसल हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here