Besharam Rang Dance: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘पठान’ बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई कर रही है। मूवी ने रिलीज के तीन दिन के अंदर ही भारत में 160 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं इसमें दीपिका पर फिल्माया गया गाना ‘बेशरम रंग’ भी जबरदस्त सुर्खियों में हैं। गाने पर मनोरंजन जगत के तमाम सितारे धूम मचा चुके हैं। वहीं अब इसका जादू बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट सुंबुल तौकीर खान पर भी चल गया है। सुंबुल ने सॉन्ग पर कातिल परफॉर्मेंस दी है।
Besharam Rang Dance
‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) से जुड़ा सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) का डांस वीडियो इंटरनेट जगत में तहलका मचा रहा है। इस क्लिप में सुंबुल, दीपिका पादुकोण के गाने ‘बेशरम रंग’ (Besharam Rang Dance) पर बोल्ड मूव्स करती नजर आ रही हैं। उनकी अदाएं, मूव्स और एक्सप्रेशन सब देखते ही बन रहे हैं। साथ ही फैंस क्लिप को शेयर कर एक्ट्रेस की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं।
और पढ़िए –Ticket To Finale: प्रियंका चाहर ने रद्द कराया टास्क, निमृत-अर्चना में छिड़ी जंग
#SumbulToqueerKhan just nailed it She deserves A big project She is fantastic as an actress and her dance skills 🔥 She rocked.
Hope SK dekhe talent yeh hota hai na ke Loud chillana.#ShivThakare @ColorsTV @BiggBoss @EndemolShineIND @OrmaxMedia#ShivKiSena #BiggBoss16 pic.twitter.com/jd4XBeSByv
— بلال شيكت (@bilalchikte1) January 27, 2023
Anil Kapoor ने की थी सुंबुल से रिक्वेस्ट
बताते चलें कि बीते एपिसोड में ‘झक्कास किंग’ अनिल कपूर अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ का प्रमोशन करने ‘बिग बॉस 16’ में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने घरवालों संग खूब मस्ती की। वहीं अनिल कपूर ने कहा कि उन्होंने सुना है कि सुंबुल तौकीर खान बहुत अच्छा डांस करती हैं। साथ ही सुंबुल से डांस की रिक्वेस्ट कर दी। फिर क्या था सुंबुल तुरंत फ्लोर पर आ गईं और दीपिका पादुकोण के गाने ‘बेशरम रंग’ पर ऐसे थिरकीं की सबकी आंखें खुली की खुली रह गईं।
और पढ़िए –Good News: राहुल राज सिंह बने पिता, बेटी का रखा यूनीक नाम
Today’s WKV episode @TouqeerSumbul ke naam.. her dance steals the episode..#SumbulToqueerKhan @BiggBoss @OrmaxMedia #SumbulSquad #BB16 pic.twitter.com/7czXe0OPZj
— TruptAnand (@trupt_anand) January 28, 2023
Wow Sumbul dance soo well mannn
Good Actor + Good Dancer : Deadly Combo #SumbulToqueerKhan #SumbulIsTheBoss #BiggBoss pic.twitter.com/dNEqTOcfNU
— 𝓐𝓻𝓼𝓱𝓱 🎧 (@hosakabhaiarsh) January 27, 2023
फराह ने दीपिका से कर दी Sumbul की तुलना
सुंबुल तौकीर खान की परफॉर्मेंस देख अनिल कपूर और फराह खान दोनों दंग रह गए। दोनों ने दिल खोलकर सुंबुल की तारीफ की। इतना ही नहीं होस्ट फराह खान ने तो सुंबुल की तुलना दीपिका पादुकोण से कर दी। फराह ने कहा,’तुम ये सॉन्ग में दीपिका से कम नहीं थी।’ सोशल मीडिया पर भी सुंबुल अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस की वजह से छाई हुई हैं।
अभी पढ़ें – टेली-विज़न से जुड़ी ख़बरें