TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Neha Marda: 37 की उम्र में पहली बार मां बनेंगी ‘बालिका वधू’ फेम नेहा मर्दा, पति संग शेयर की तस्वीर

Neha Marda: ‘बालिका वधू’ फेम नेहा मर्दा (Neha Marda) ने फैन्स को बहुत बड़ी खुशखबरी दी है। नेहा ने इंस्टाग्राम के जरिए जानकारी देते हुए बताया कि वह मां बनने वाली हैं। इस खबर को सुनकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं। View […]

Neha Marda: मां बनने वाली हैं 'बालिका वधू' फेम नेहा मर्दा
Neha Marda: 'बालिका वधू' फेम नेहा मर्दा (Neha Marda) ने फैन्स को बहुत बड़ी खुशखबरी दी है। नेहा ने इंस्टाग्राम के जरिए जानकारी देते हुए बताया कि वह मां बनने वाली हैं। इस खबर को सुनकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं।

नेहा मर्दा ने शेयर की तस्वीर

दरअसल, नेहा मर्दा ने इंस्टाग्राम (Neha Marda Instagram) पर पति संग बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक फोटो शेयर की है। फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "श्री शिवाय नमस्तुभ्यं. आखिरकार भगवान मेरे अंदर आ ही गए। बेबी साल 2023 में आने वाला है।" तस्वीर में नेहा रेड बैकलेस ड्रेस में नजर आ रही हैं। और पढ़िएDebina Baby Face: देबीना बनर्जी ने दिखाया न्यू बेबी का चेहरा, बेटी के लिखा स्पेशल नोट

खुशी से झूमे फैंस

इस खबर के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। फैंस के अलावा कई सेलेब्स भी नेहा मर्दा को बधाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस चांदनी ने कॉमेंट कर लिखा, 'बधाई हो, होने वाली मम्मी।' श्रेनू पारिख ने लिखा, 'तुम दोनों के लिए मैं बहुत खुश हूं।' अब फैंस उनके बेबी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और सभी नन्हे मेहमान का एक झलक पाने के लिए बेताब हैं। और पढ़िएSrishty Rode Video: श्रृष्टि रोड़े ने पिंक ड्रेस में चलाया अदाओं का जादू, फैन बोला- 'आप मेरा क्रश हो'

कई पॉपुलर टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं नेहा

नेहा मर्दा मशहूर टीवी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई पॉपुलर टीवी शोज में काम कर चुकी हैं। उन्होंने 'बालिका वधु' के अलावा 'क्यों रिश्तो में कट्टी-बट्टी', 'देवों के देव महादेव', 'एक हजारों में मेरी बहना है' जैसी पॉपुलर टीवी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस ने बिजनेसमैन आयुष्मान अग्रवाल संग साल 2012 में शादी की थी। शादी के बाद नेहा मर्दा मुंबई में रहीं और पति पटना में। हालांकि, दोनों हर महीने मिलते-जुलते रहे। 37 साल की उम्र में अब नेहा मर्दा मां बनने वाली हैं। यहाँ पढ़िए - टेली-विज़न से जुड़ी ख़बरें

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.