---विज्ञापन---

Ankit Gupta Video: अंकित गुप्ता के बेड पर दिखी लड़की, मच गया घमासान

Ankit Gupta Video: ‘बिग बॉस 16’ से हाल ही में एविक्ट हुए अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। अंकित ने घर से बाहर आकर लाइव किया, इस दौरान उनके बेड पर एक लड़की नजर आई। इसी को देखकर सोशल मीडिया पर घमासान मच गया है। साथ ही प्रियंका चाहर […]

Ankit Gupta Video: अंकित गुप्ता के बेड पर दिखी लड़की, मच गया घमासान
Ankit Gupta Video: अंकित गुप्ता के बेड पर दिखी लड़की, मच गया घमासान

Ankit Gupta Video: ‘बिग बॉस 16’ से हाल ही में एविक्ट हुए अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। अंकित ने घर से बाहर आकर लाइव किया, इस दौरान उनके बेड पर एक लड़की नजर आई। इसी को देखकर सोशल मीडिया पर घमासान मच गया है। साथ ही प्रियंका चाहर चौधरी संग अंकित के रिश्ते पर तमाम सवाल उठ रहे हैं।

Ankit Gupta Video

अंकित गुप्ता को वायरल वीडियो (Ankit Gupta Video) में इंटरव्यू देते देखा जा रहा है। वहीं ये क्लिप इसलिए लाइमलाइट में आ गया है क्योंकि क्लिप के बैकग्राउंड में बेड पर एक लड़की नजर आ रही है। हालांकि, अंकित कैमरे के एंगल को सही कर लेते हैं। बावजूद इसके भी सबकी नजरें उस लड़की पर जा टिकी हैं और क्लिप, ट्विटर पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने प्रतिक्रियाओं की लड़ी लगा दी है।

बेड पर लड़की को देख मचा घमासान 

वीडियो को देखने के बाद लोग सवाल पूछ रहे हैं कि क्या क्लिप में नजर आ रही लड़की अंकित गुप्ता की गर्लफ्रेंड हैं? अगर ये सच है तो अंकित का ‘बिग बॉस 16’ के घर में प्रियंका चाहर चौधरी के साथ क्या था। कुछ ने तो ये तक कह दिया है कि अंकित गुप्ता बीबी हाउस में प्रियंका के साथ सिर्फ दोस्ती और प्यार का दिखावा कर रहे थे। वहीं कुछ ने ये दावा किया है कि अब प्रियंका चाहर का पत्ता कट गया है।

Ankit Gupta के सपोर्ट में फैंस 

वायरल वीडियो के बाद से ही अंकित गुप्ता को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि, अब अंकित के फैंस उनके सपोर्ट में उतर गए हैं। एक अन्य ने पूरा वीडियो साझा करते हुए कहा है कि जब एक्टर इंटरव्यू दे रहे थे तो उस समय कमरे में 5 लोग मौजूद थे। इतना ही नहीं वीडियो के साथ अफवाहें ना फैलाए जाने की रिक्वेस्ट की गई है। बता दें कि अंकित गुप्ता को जनता के वोट की वजह से नहीं बल्कि घरवालों की वोटिंग के आधार पर बाहर निकाला गया है। अंकित के बाहर आने के बाद से ही ट्विटर पर #BringBackAnkitGupta ट्रेंड कर रहा है।

First published on: Dec 26, 2022 04:08 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.