TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Shubhangi Atre Birthday: अंगूरी भाभी का ग्लैमरस अंदाज देख उड़ जाएंगे होश, रियल लाइफ में दिखती हैं ऐसी

Shubhangi Atre Birthday: ‘भाबी जी घर पर हैं’ में ‘अंगूरी भाभी’ को दर्शक बेहद पसंद करते हैं। इस रोल से टीवी एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे लोगों के दिलों पर राज करती हैं। अपनी मासूमियत से फैंस को घायल करने वाली शुभांगी अत्रे आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। 11 अप्रैल 1981 को इंदौर में जन्मीं शुभांगी […]

Shubhangi Atre Birthday: 'भाबी जी घर पर हैं' में 'अंगूरी भाभी' को दर्शक बेहद पसंद करते हैं। इस रोल से टीवी एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे लोगों के दिलों पर राज करती हैं। अपनी मासूमियत से फैंस को घायल करने वाली शुभांगी अत्रे आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। 11 अप्रैल 1981 को इंदौर में जन्मीं शुभांगी अत्रे ने अपने करियर की शुरुआत ‘कसौटी जिंदगी की’ से की थी। इसके बाद उन्हें ‘कस्तूरी’ से फेम मिला। वहीं 42 साल की उम्र में भी अंगूरी भाभी बेहद ग्लैमरस दिखती हैं। शुभांगी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वो अपने किलर लुक्स से फैंस को अक्सर हैरान कर देती हैं।

रियल लाइफ में ग्लैमरस हैं अंगूरी भाभी

अपने टीवी शो 'भाभी जी घर पर हैं' में शुभांगी हमेशा साड़ी पहने संस्कारी अवतार में नजर आती हैं लेकिन 'अंगूरी भाभी' रियल लाइफ में काफी स्टाइलिश रहती हैं। एक्ट्रेस अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम पर एक से बढ़कर एक फैशनेबल लुक में अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। शुभांगी की तस्वीरों पर फैंस भी अपना प्यार लुटाते हैं।

'अंगूरी भाभी' के किरदार से मिली पहचान

बता दें कि, शुभांगी अत्रे ने साल 2016 में शो भाभी जी घर पर है जॉइन किया था। इस शो से के बाद से उन्हें एक नई पहचान मिली हैं लेकिन इस शो को पाने के लिए उन्होंने अच्छी-खासी मशक्कत की थी। जब इस शो को शिल्पा शिंदे बीच में छोड़ गई थी उसके बाद मेकर्स ने नई अंगूरी भाभी के लिए ढेरों लड़कियों के ऑडिशन किए थे। ऐसे में 80 लड़कियां सेलेक्ट की गई थीं। जिसके बाद शुभांगी ने उन सभी लड़कियों को पीछे छोड़ते हुए इस रेस को जीता। आज शुभांगी अपने किरदार से लाखों दिल जीत रही हैं। शो में जो वो एक्टिंग करती हैं सभी को काफी पसंद आती है और हर कोई उनके इस किरदार के लिए उनकी तारीफ करता हैं।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.