---विज्ञापन---

‘खतरों के खिलाड़ी 12’ के बाद एरिका फर्नांडीस के हाथ लगा एक और धमाकेदार शो, जानें पूरी डिटेल

मुंबई। टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक एरिका फर्नांडीस (Erica Fernandes) इन दिनों फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। एरिका फर्नांडीस ने अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने स्टाइल से भी लोगों को दिवाना बना रखा है। उन्हें लेकर हाल ही में खबर आई थी कि वो रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के […]

मुंबई। टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक एरिका फर्नांडीस (Erica Fernandes) इन दिनों फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। एरिका फर्नांडीस ने अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने स्टाइल से भी लोगों को दिवाना बना रखा है। उन्हें लेकर हाल ही में खबर आई थी कि वो रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ (Khatron Ke Khiladi 12) में नजर आएंगी। हालांकि रोहित शेट्टी के शो के लिए एरिका फर्नांडीस का नाम कंफर्म नहीं हुआ था। इसी बीच अब ऐसा लग रहा है कि मेकर्स एरिका को खतरों के खेल में देखने की जगह किसी और ही रिएलिटी शो में देखना चाहते हैं।

 

एक सोशल मीडिया पोर्टल के मुताबिक, ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ (Khatron Ke Khiladi 12) में एरिका फर्नांडीस (Erica Fernandes) को शामिल करने के लिए मेकर्स अभी भी असमंजस में हैं। लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि अगर एरिका इस शो में नहीं आएंगी तो उनके ‘झलक दिखला जा 10’ में आने की पूरी उम्मीद है। एरिका फर्नांडीस से जुड़े सूत्रों ने इस बारे में बताते हुए कहा कि, “एरिका के ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में जाने की बात अभी तक कंफर्म नहीं हो पाई है, क्योंकि चैनल उन्हें दूसरे रिएलिटी शो ‘झलक दिखला जा 10’ में देखना चाहता है।”

और पढ़िए TKSS: कपिल के शो पर कंगना रनौत का दिखा ‘धाकड़’ अंदाज, जिस्म को रूह से क्यों अलग करना चाहती हैं एक्ट्रेस?

 

 

 

आगे बात करते हुए सूत्र ने कहा कि, “उन्हें इनमें से किसी एक रिएलिटी शो में जरूर देखा जाएगा।” बता दें कि ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ (Khatron Ke Khiladi 12) और ‘झलक दिखला जा 10’ में से किसी भी एक शो पर एरिका फर्नांडीस नजर आ सकती हैं। लेकिन अब तक एरिका की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। साथ ही मेकर्स की ओर से भी एरिका फर्नांडीस पर कोई बयान नहीं दिया गया है।

 

दूसरी ओर ‘झलक दिखला जा’ की बात करें तो शो का आखिरी सीजन यानी सीजन 9 साल 2016 में आया था। जिसके बाद से किसी वजह से इसे कुछ सालों के लिए बंद कर दिया गया। 2016 के बाद से ही फैंस ‘झलक दिखला जा 10’ का बेसब्री से इंतेजार कर रहे थे, जो कि अब खत्म होने वाला है। शो को लेकर ऐसा बताया जा रहा है कि इसमें फराह खान के साथ शाहरुख खान और काजोल भी बतौर जज नजर आने वाली हैं। हालांकि आगे चल के इस शो का फॉर्मेंट क्या होगा ये अब तक कन्फर्म नहीं हुआ है।

 

 

यहाँ पढ़िए  टेलीविज़न से जुड़ी ख़बरें

 

 

 

   Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: May 13, 2022 02:42 PM