TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

आशका गोराडिया के घर गूंजी किलकारियां, जन्म के कुछ घंटों बाद ही फैंस को दे दी खुशखबरी !

Aashka Goradia Baby Boy: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस आशका गोराडिया के घर किलकारियां गूंज उठी हैं। एक्ट्रेस ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया है। खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। जिस पल से एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर की है उसी पल से बधाई देने वालों […]

aashka goradia and brent goble
Aashka Goradia Baby Boy: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस आशका गोराडिया के घर किलकारियां गूंज उठी हैं। एक्ट्रेस ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया है। खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। जिस पल से एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर की है उसी पल से बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

आशका गोराडिया बनीं मां (Aashka Goradia Baby Boy)

एक्ट्रेस आशका गोराडिया के घर 27 अक्टूबर यानि कि आज बेटे का जन्म हुआ है। एक्साइटमेंट में खुद एक्ट्रेस ने पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम का सहारा लेकर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें न्यू बॉर्न बेबी और उसके मम्मी-पापा के हाथ दिखाई दे रहे हैं।

लिखा लंबा-चौड़ा नोट

इसके साथ ही एक्ट्रेस के पति ने एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा- 'आज सुबह 7:45 बजे, विलियम अलेक्जेंडर इस दुनिया में आए, हालांकि मुझे पता है कि इस दिन का मैं बेसब्री से इंतजार कर रही थी'। वहीं ब्रेंट गोबल ने लिखा कि 'आशका आराम कर रही है, उसके बगल में हमारा छोटा बच्चा है'। इसके साथ ही उन्होंने लिखा- 'हम इतने खुश कभी नहीं रहे, मैंने इस तरह का प्यार कभी नहीं देखा'।

एक्टिंग को कहा अलविदा

बात करें आशका गोराडिया के करियर की तो एक्टिंग छोड़ अब वो एक एंटरप्रेन्योर हैं। लगभग 20 सालों तक इंडस्ट्री में एक्टिव रहने के बाद आशका ने इंडस्ट्री को अलविदा कहने का फैसला किया और 2021 में ही इससे दूरी बना ली। अब आशका के सफल बिजनेसवुमन हैं और अपने पति के साथ योगा की जर्नी की एंज्वॉय कर रही हैं।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.