TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

लाइन लगाकर बिक रही टाटा की यह जानदार ईवी कार, जानें कीमत और फीचर्स

Tata Tiago EV: टाटा मोटर्स की कार इंडियन कार मार्केट में हाई डिमांड पर रहती हैं। इसी कड़ी में मई माह में टाटा की इलेक्टिक कारों की 5,805 यूनिट्स बिकी हैं। इनमें Nexon EV, Tiago EV, Tigor EV शामिल हैं। तीनों कंपनी की हाई रेंज कारें हैं। 10,000 से अधिक यूनिट्स की सेल इस साल […]

फाइल फोटो
Tata Tiago EV: टाटा मोटर्स की कार इंडियन कार मार्केट में हाई डिमांड पर रहती हैं। इसी कड़ी में मई माह में टाटा की इलेक्टिक कारों की 5,805 यूनिट्स बिकी हैं। इनमें Nexon EV, Tiago EV, Tigor EV शामिल हैं। तीनों कंपनी की हाई रेंज कारें हैं।

10,000 से अधिक यूनिट्स की सेल

इस साल की शुरुआत में Tiago EV लॉन्च की गई थी। जानकारी के अनुसार बीते चार महीने के अंदर इस हैचबैक इलेक्ट्रिक कार की करीब 10,000 से अधिक यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है। मई 2022 में टाटा इलेक्ट्रिक कारों की कुल 3,505 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। जबकि अप्रैल 2023 में टाटा मोटर्स ने 6,516 इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की थी। वहीं, अप्रैल 2023 में टाटा मोटर्स ने कुल 73,448 पैसेंजर कारें सेल की थी। [caption id="attachment_345340" align="alignnone" ] फाइल फोटो[/caption]

कार 57 मिनट में होती है फुल चार्ज

Tata Tiago EV  बाजार में 8.69 लाख से 11.99 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत में मिलती है। इसमें चार ट्रिम मिलते हैं। यह हैचबैक कार है जो 15A socket charger से करीब छह घंटे में फुल चार्ज होती है। वहीं, डीसी फास्ट चार्जर से यह 57 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है। [caption id="attachment_345343" align="alignnone" ] फाइल फोटो[/caption]

240 लीटर का बूट स्पेस

टाटा टियागो ईवी में 19.2 KWh की बैटरी है। यह एक बार फुल चार्ज होने पर 250 km तक चलती है। यह 60.34 से 73.75 Bhp की पावर देती है। इसमें 240 लीटर का बूट स्पेस है। इसमें ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया गया है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.