TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Nokia 2660 Flip Phone हुआ लॉन्च, कम कीमत में मिले शानदार फीचर्स!

Nokia 2660 Flip Phone: आजकल नोकिया अपने फ्लिप फोन को लेकर फिर से ट्रेंड पर है। कंपनी ने अपना लेटेस्ट नोकिया 2660 फ्लिप फोन को लॉन्च किया है। दो कलर ऑप्शन के साथ मार्केट में नया फ्लिप फोन आ गया है। हाल ही में ऑस्ट्रियाई रिटेलर ने नोकिया 2660 फ्लिप फोन को दो नए कलर […]

Nokia 2660 Flip Phone: आजकल नोकिया अपने फ्लिप फोन को लेकर फिर से ट्रेंड पर है। कंपनी ने अपना लेटेस्ट नोकिया 2660 फ्लिप फोन को लॉन्च किया है। दो कलर ऑप्शन के साथ मार्केट में नया फ्लिप फोन आ गया है। हाल ही में ऑस्ट्रियाई रिटेलर ने नोकिया 2660 फ्लिप फोन को दो नए कलर में दिखा था, जो अब लॉन्च हो चुका है। हालांकि, नोकिया 2660 फ्लिप फोन में रंग के अलावा कोई बदलाव नहीं हुआ है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Nokia 2660 Flip Phone की कीमत

नोकिया ने 2660 फ्लिप फोन को पॉश पिंक और लश ग्रीन कलर में पेश किया है। फिलहाल, फोन को यूरोप और यूके में लॉन्च किया गया है। इसके कई ऑनलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म पर खरीदने के लिए उपलब्ध कर दिया गया है। नोकिया 2660 फ्लिप स्मार्टफोन की कीमत €79.90 (7,024 रुपये) है। यूके में इस फ्लिप फोन की कीमत £64.99 (6,694 रुपये) है। लोगों के बीच इस फोन की काफी मांग है। उम्मीद है कि भारत में भी इस फोन को जल्दी लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Nokia 2660 Flip Phone Specifications

नोकिया 2660 फ्लिप फोन 4G कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसमें 2.8-इंच की प्राइमरी स्क्रीन और 1.77-इंच की इंटरनल स्क्रीन है। ये फोन डुअल-डिस्प्ले सेटअप के साथ आता है। इस फोन में 1,480mAh की बैटरी है। बात करें अन्य फीचर्स की तो ये Unisoc T107 चिपसेट से लैस है। इसमें वायरलेस एफएम रेडियो, ब्लूटूथ 4.2 और एक एमपी3 प्लेयर का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा माइक्रो-यूएसबी पोर्ट के जरिए चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कैमरे की बात करें तो इसमें एक एलईडी फ्लैश के साथ 0.3 मेगापिक्सल कैमरा है। ये फोन इमरजेंसी कॉलिंग बटन के साथ आता है जो तुरंत 5 कॉन्टैक्ट्स तक तुरंत कॉल करने की सुविधा देता है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.