Mahindra Arnado: महिंद्रा ने देश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए स्पेशल व्हीकल Arnado को तैयार किया है। सभी अत्याधुनिक तकनीक से लैस इस एडवांस व्हीकल में शानदार फीचर्स दिए गए हैं। महिंद्रा और महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने खुद इसकी वीडियो शेयर की है।
आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो
आनंद महिंद्रा ने अपने टि्वटर हैंडल पर Mahindra ARMADO के रोलआउट होने का एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि #MahindraDefence में हमने अभी-अभी अर्माडो-भारत के पहले आर्मर्ड लाइट स्पेशलिस्ट व्हीकल की डिलीवरी शुरू की है। यह वाहन हमने भारत के सशस्त्र बलों के लिए गर्व के साथ डिजाइन और डेवलप किया है। जय हिन्द.
At #MahindraDefence we have just begun deliveries of the Armado—India’s 1st Armoured Light Specialist Vehicle. Designed, developed & built with pride in India for our armed forces. Jai Hind. 🇮🇳
I salute @Prakashukla who has led our Defence Sector with enormous commitment. pic.twitter.com/TtyB0L8MrT— anand mahindra (@anandmahindra) June 17, 2023
ये धूल भरे रेगिस्तानी में चलने के लिए सक्षम
इस वाहन में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 3.2-लीटर की क्षमता का मल्टी-फ्यूल डीजल इंजन है। जो 215 HP की पावर देता है। यह 4×4 ड्राइव वाहन है। ARMADO एक सेल्फ-क्लीनिंग एग्जॉस्ट स्कैवेंजिंग और एयर फिल्ट्रेशन सिस्टम से लैस है, जो इसे धूल भरे रेगिस्तानी इलाकों में भी चलने की ताकत देगा है। यह महज 12 सेकंड में 0 से 60 kmph की रफ्तार पकड़ लेता है। इसमें 50 किलोमीटर तक फ्लैट-टायर पर भी दौड़ सकता है।

120 kmph की टॉप स्पीड और 1000 लोड क्षमता
जानकारी के मुताबिक इस सॉलिड व्हीकल को काउंटर टेरिरिस्ट-ऑपरेशन, अति संवेदनशील इलाकों में गश्त करने और स्पेशल टास्क के लिए तैयार किया गया है। यह वाहन 120 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने में सक्षम है। यह एक बार में करीब एक हजार किलो लोड लेकर चल सकता है।
1300 लाइट स्पेशलिस्ट व्हीकल्स का ऑर्डर
महिंद्रा डिफेंस सिस्टम्स (MDS) ने भारतीय सेना को Mahindra ARMADO की डिलीवरी शुरू कर दी है। यह आर्मर्ड लाइट स्पेशलिस्ट व्हीकल (ALSV) है। बता दें कि, मार्च 2021 में रक्षा मंत्रालय ने महिंद्रा डिफेंस से 1300 लाइट स्पेशलिस्ट व्हीकल्स (LSVs) खरीदने का ऑर्डर दिया था।