Wednesday, September 27, 2023
-विज्ञापन-

होंडा का ई स्कूटर सेगमेंट में बड़ा धमाका, पेश किया Honda EM1 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कीमत और ड्राइविंग रेंज

Honda EM1 में कंपनी ने मोबाइल पावर स्वैपेबल लिथियम आयन बैटरी दी है।जिससे यह हैवी लोड उठाने में भी सक्षम है। इसकी बैटरी का वजन 10 किलो है।

Honda EM1: होंडा ने ई स्कूटर सेगमेंट में बाजी पलट दी गई। कंपनी ने अपना धाकड़ इलेक्ट्रिक स्कूटर Honda EM1 को पेश कर दिया है। फिलहाल होंडा के इस नए स्कूटर की ड्राइविंग रेंज और बैटरी पैक से पर्दा उठाया गया है। हालांकि अभी इसकी कीमत के बारे में कंपनी ने कोई खुलासा नहीं किया है। आइए आपको इसकी पूरी डिटेल बताते हैं।

अर्बन मिड सेगमेंट स्कूटर मिलेगी 48 km तक की ड्राइविंग रेंज 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Honda EM1 ई स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 48 km तक चलेगा। यह अर्बन मिड सेगमेंट स्कूटर है। जिसे अभी सिर्फ ग्लोबल मार्केट में यूरोप में पेश किया गया है। जल्द ही इसके भारतीय मार्केट में आने की उम्मीद है। सेफ्टी के लिए इसके दोनों पहियों में कम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) दी गई है, इस ब्रेकिंग सिस्टम में राइडर के अचानक ब्रेक लगाने पर टायर को रुकने में अधिक समय मिल जाता है।

Honda EM1 price, Honda EM1 mileage, auto news, e scooters
फाइल फोटो

1.7 kW की हाई परफॉमेंस बैटरी पैक 

यह कंपनी की इलेक्ट्रिक मोपेड सेगमेंट का स्कूटर है। जिससे अनुमान है कि यह किफायती कीमत में बेचा जाएगा। कंपनी की यह एंट्री लेवल ईवी है। यह लो रेंज इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसमें हब माउंटेड मोटर लगाई गई है। इसमें 1.7 kW की हाई परफॉमेंस बैटरी पैक दिया जाएगा। इसमें एक मोड दिया गया है जो स्पीड को कंट्रोल करने में मदद करेगा।

बैटरी छह घंटे में फुल चार्ज हो जाती है

Honda EM1 में कंपनी ने मोबाइल पावर स्वैपेबल लिथियम आयन बैटरी दी गई। जिससे यह हैवी लोड उठाने में भी सक्षम है। इसकी बैटरी का वजन 10 किलो है। यह लाइट वेट ई स्कूटर है, जिससे इसे सड़क पर चलाना और कंट्रोल करना आसान होगा। इसकी बैटरी छह घंटे में फुल चार्ज हो जाती है।

12 इंच का टायर और दोनों टायर में डिस्क ब्रेक 

ई स्कूटर में अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन दिए गए हैं। इसमें व्हाइट रंग में ब्लैक कलर कॉम्बिनेशन दिया गया है। इसमें फ्रंट में 12 इंच और रियर में 10 इंच के टायर दिए गए हैं, जो सड़क पर स्ट्रांग ग्रिफ प्रोवाइड करती है। स्कूटर के अगले पहिए पर 190 mm की डिस्क ब्रेक और रियर में 110 mm की ड्रम ब्रेक दी गई है। जिससे राइडर को इसे कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

Latest

Don't miss

Kaun Banega Crorepati: क्या तेजिंदर कौर बनेंगी सीजन 15 की नई करोड़पति?

Kaun Banega Crorepati: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh...

Divyanka Tripathi Injured: एक हादसे में घायल हुईं दिव्यांका त्रिपाठी, फैंस की बढ़ी टेंशन

Divyanka Tripathi Injured: टीवी जगत का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी...

Gadar 2 Day 46 Box Office Collection: ‘गदर 2’ का क्रेज हुआ कम, अब सिर्फ 150 रुपये में देखें फिल्म, जानें 46वें दिन फिल्म...

Gadar 2 Day 46 Box Office Collection: सनी देओल (Sunny Deol) अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर  ऐसा गर्दा उड़ाया...

Rahul Dev Birthday: पिता पूर्व कमिश्नर, बेटे ने विलेन बन कमाया नाम, क्राइम लिस्ट देख गिनती जाएंगे भूल

Rahul Dev Birthday: अपने विलेन रूप से लोगों के दिल में दहशत पैदा करने वाले राहुल देव (Rahul Dev) का आज जन्मदिन है। 27...

Kaun Banega Crorepati: क्या तेजिंदर कौर बनेंगी सीजन 15 की नई करोड़पति?

Kaun Banega Crorepati: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15 (Kaun Banega Crorepati) को पहला करोड़पति मिल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here