Honda Activa ने बनाया रिकॉर्ड, बिकी 3 करोड़ से अधिक यूनिट, जानें कीमत और शानदार फीचर्स
फाइल फोटो
Honda Activa: होंडा के सबसे अधिक डिमांड में रहने वाले दमदार स्कूटर एक्टिवा ने बिक्री में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2001 एक्टिवा के लॉन्च से अब तक 22 साल में इसकी करीब 3 करोड़ से अधिक यूनिट बिक चुकी हैं। वित्त वर्ष 2023 में एक्टिवा की कुल करीब 21,49,658 यूनिट बिकीं हैं।
Activa 6G में धाकड़ 109.51 cc का इंजन मिलता है
जानकारी के अनुसार वित्त वर्ष 2022 में ये आंकड़ा 17,08,305 यूनिट का था। बता दें कि Honda Activa 6G में सभी एडवांस तकनीक के साथ जानदार सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। Activa 6G में धाकड़ 109.51 cc का इंजन मिलता है। यह धांसू इंजन 48 kmpl की माइलेज देता है।
[caption id="attachment_344940" align="alignnone" ] फाइल फोटो[/caption]
10 इंच का रियर व्हील और एंटी-थेफ्ट फ़ंक्शन
Honda Activa में कुल 106 kg का वजन है, जिससे इसे कंट्रोल करना और सड़क पर चलाना आसान है। स्कूटर 12 इंच के फ्रंट और 10 इंच के रियर व्हील मिलता है। स्कूटर में कीलेस हैंडलबार लॉक/अनलॉक, अंडर-सीट स्टोरेज और फ्यूल लिड, एंटी-थेफ्ट फ़ंक्शन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
स्कूटर में 5.3 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक मिलता है
इसकी सीट हाइट 692 mm की है, ऐसे में कम हाइट वाले लोग भी इसे आसानी से चला सकते हैं। इस स्कूटर में 5.3 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक मिलता है। यह शानदार स्कूटर 7.73 bhp की पावर देता है। Activa 6G बाजार में शुरुआती कीमत 94,471 हजार रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। इसमें तीन वेरिएंट और सात कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसका टॉप वेरिएंट 1,00,987 लाख एक्स शोरूम में आता है।
एक्टिवा में फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स सस्पेंशन
स्कूटर का तगड़ा इंजन 8.90 Nm की पीक टॉर्क जेनरेट करता है। एक्टिवा में फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स सस्पेंशन है। Activa 6G 1833 mm लंबा, 697mm चौड़ा और 1156mm लंबा है। इसमें 1260mm का व्हीलबेस और 171mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। बाजार में यह TVS Jupiter, Suzuki Access और Yamaha Ray ZR को टक्कर देता है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.