Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Valentine’s Day 2023: वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को दें ये खास गिफ्ट्स  

Valentine’s Day 2023: फरवरी का महीना चल रहा हैं और ऐसा कहा जाता हैं की इस महीने में सभी कपल प्यार के रंग में रंग जाते है। कई कपल वैलेंटाइन डे के दिन घूमने जाते हैं तो वहीं कुछ कपल ऐसे भी होते हैं जो वैलेंटाइन डे एक दूसरे के साथ घर पर ही सेलिब्रेट […]

Valentine's Day 2023, Valentine's Day Gifts, Valentine's Day
Valentine's Day 2023

Valentine’s Day 2023: फरवरी का महीना चल रहा हैं और ऐसा कहा जाता हैं की इस महीने में सभी कपल प्यार के रंग में रंग जाते है। कई कपल वैलेंटाइन डे के दिन घूमने जाते हैं तो वहीं कुछ कपल ऐसे भी होते हैं जो वैलेंटाइन डे एक दूसरे के साथ घर पर ही सेलिब्रेट करते हैं। इस दिन जोड़े एक दूसरे को अलग अलग तरह के गिफ्ट भी देना पसंद करते हैं और एक दूसरे को खुश करने के नए नए तरीके भी ढूंढ़ते हैं। तो चलिए आज हम आपको अपने प्यार को देने के लिए कुछ आइडियाज बताते हैं जिन्हें आप आराम से अपने घर में तैयार कर सकते हैं।

Valentine’s Day 2023: वैलेंटाइन डे पर अपने प्यार को दें ये खास गिफ्ट्स 

Greeting Card

आप अपने पार्टनर को वैलेंटाइन डे के दिन अपने हाथो से बना कर अगल अलग तरह के ग्रीटिंग कार्ड दे सकते है कार्ड को बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी और वो आपके बजटब में ही तैयार हो जायेगा। कार्ड में आप अपने पार्टनर के लिए के लिए प्यार भारा भारा मेसेज भी लिख सकते है कार्ड को बनाने के लिए आपको कुछ ही चीजों की जरूरत होगी जैसे- एक कार्ड बोर्ड शीट कुछ स्केच पेन आदि।

ये भी पढ़ें: वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को गिफ्ट करें ये 5 बेस्ट गैजेट्स

Chocolates

वैलेंटाइन डे के खास मोके पर आप अपने पार्टनर के लिए घर पर चॉकलेट बना सकते हैं। इससे आप अपने पार्टनर को स्पेशल फील भी करा सकते हैं। चॉकलेटस आपके रिश्तों में और भी मिठास घोल देगी। इस खास मौके को एक दूसरे के साथ सेलिब्रेट करने के लिए आप अपने पार्टनर के लिए घर में चॉकलेट्स की रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. ये एक ऐसा गिफ्ट है जो आपके रिश्तों को और  मजबूत बना देगा। इस गिफ्ट के साथ आप अपने रिश्ते की एक बेहतरीन शुरुआत भी कर सकते है। आप आसानी से घर पर ही चॉकलेट्स को तैयार कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: फ्लिपकार्ट पर महंगे से सस्ते स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट, खरीदने में न करें देर

Cake

आप वैलेंटाइन डे के खास मोके पर अपने पार्टनर को घर पर बना केक भी गिफ्ट कर सकते हैं। आप आसानी से अपने प्यार के लिए उनका मन पसंद केक बना सकते हैं। जैसे -चॉकलेट केक, रेड वेलवेट केक, पाइन एप्पल केक, आदि। आप अपने पार्टनर को मन पसंद केक बनाकर खुश कर सकते हैं।

अभी पढ़ें – टेक – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Feb 10, 2023 11:00 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.