MG की इस इलेक्ट्रिक कार का लोगों को बेसब्री से इंतजार, 303 km की रेंज और कीमत बस इतनी सी!

Baojun Yep EV को Jeep से प्रभावित होकर डिजाइन किया गया है। इसमें 3 डोर दिए जाते हैं और इसका ग्राउंड क्लीयरेंस काफी हाई है।

Baojun Yep EV: एमजी मोटर्स ने हाल ही में देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की थी। लेकिन कंपनी के बेड़े में एक ओर ईवी कार है जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस कार का नाम है Baojun Yep EV. आइए आपको इस कार की कीमत, माइलेज और फीचर्स के बारे में पूरी डिटेल से बताते हैं।

अट्रैक्टिव व्हील और अलॉय 

MG की Baojun Yep EV फिलहाल ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध है। इंडिया में इसके आने का इंतजार है। हालांकि अभी कंपनी ने इसके भारत कार बाजार में लॉन्च के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। इसके ग्रिल, अलॉय व्हील, बंपर को खासकर युवाओं को ध्यान में रखकर बेहद अट्रैक्टिव बनाया गया है।

Baojun Yep EV price, Baojun Yep EV mileage, ev cars, auto news
फाइल फोटो

3 डोर की प्रभावित कार 

Baojun Yep EV को Jeep से प्रभावित होकर डिजाइन किया गया है। इसमें 3 डोर दिए जाते हैं और इसका ग्राउंड क्लीयरेंस काफी हाई है। जिससे कम जगह से इसे मोड़ना और संकरी जगहों से निकलना काफी आसान हो जाता है। यह दिखने में बेहद Tiny लगती है।

- विज्ञापन -

कार में 28.1 kWh का बैटरी पैक मिलता है

इस इलेक्ट्रिक कार में 28.1 kWh का बैटरी पैक मिलता है। जो रियर माउंटेड मोटर के साथ करीब 68 PS की पावर और 140 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। जानकारी के अनुसार यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर 303 km तक चलती है। यह मुख्यत: सिटी ड्राइव कार है। Baojun Yep EV में क्वाड एलईडी हेडलैंप्स मिलते हैं।

ADAS और 360 डिग्री कैमरा

इसका लुक पूरी तरह ऑफ रोडिंग एसयूवी पर आधारित है। इसमें सफर करते हुए लोगों को झटके नहीं लगे इसके लिए इसमें आरामदायक सस्पेंशन दिया गया है। सेफ्टी के लिए Baojun Yep EV में ADAS, 360 डिग्री कैमरा, मिलता है। यह लगभग 3.4 मीटर लंबी है। भारतीय रुपयों के हिसाब से चीन में इसकी कीमत 9.29 लाख रुपये से लेकर 10.45 लाख रुपये एक्स शोरूम है।

पावर विंडो और यूएसबी पोर्ट 

Baojun Yep EV के 15 इंच के अलॉय व्हील इसे दमदार लुक देते हैं। इसमें स्टाइलिश टेललैंप्स दिए गए हैं। कार पर ग्राफिक्स के साथ प्रीमियम इंटीरियर मिलता है। इसमें डुअल सेटअप 10.25 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसमें लगैज हुक, एसी कंट्रोल, पार्किंग सेंसर, पावर विंडो, यूएसबी पोर्ट समेत सभी एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।

 

Don't miss

Birthday Special: बड़े पर्दे पर नहीं चमकी इस एक्टर की किस्मत, TV की दुनिया पर किया राज, किंग खान से है खास कनेक्शन

Apurva Agnihotri Birthday Special: Apurva Agnihotri Birthday Special: अपूर्व अग्निहोत्री आज पूरे 51 साल के हो गए हैं।

Sam Bahadur Day 1 Box Office Collection: ‘एनिमल’ से नहीं डरे ‘सैम बहादुर’ दी बराबर की टक्कर, की कमाई बंपर

Sam Bahadur Day 1 Box Office Collection: विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की मच अवेटेड फिल्म 'सैम बहादुर' का फैंस को इंतजार था, जो 1...

इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को इलियाना डिक्रूज कहेंगी अलविदा ? विदेश में सैटेल होने की प्लानिंग

Ileana dcruz: बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज इन दिनों अपनी मदरहुड जर्नी को एंज्वॉय कर रही हैं। कुछ वक्त पहले मां बनी एक्ट्रेस फैंस के...

‘पठान’ ‘टाइगर 3’ से आगे निकला ‘एनिमल’, ओपनिंग डे पर ही दिखा रणबीर कपूर की हैवानियत पर फैंस फिदा

Animal Day 1 Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और बॉबी देओल (Bobby Deol) की की मच-अवेटेड फिल्म ‘एनिमल’ का फैंस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version