Monday, October 2, 2023
-विज्ञापन-

MG की इस इलेक्ट्रिक कार का लोगों को बेसब्री से इंतजार, 303 km की रेंज और कीमत बस इतनी सी!

Baojun Yep EV को Jeep से प्रभावित होकर डिजाइन किया गया है। इसमें 3 डोर दिए जाते हैं और इसका ग्राउंड क्लीयरेंस काफी हाई है।

Baojun Yep EV: एमजी मोटर्स ने हाल ही में देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की थी। लेकिन कंपनी के बेड़े में एक ओर ईवी कार है जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस कार का नाम है Baojun Yep EV. आइए आपको इस कार की कीमत, माइलेज और फीचर्स के बारे में पूरी डिटेल से बताते हैं।

अट्रैक्टिव व्हील और अलॉय 

MG की Baojun Yep EV फिलहाल ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध है। इंडिया में इसके आने का इंतजार है। हालांकि अभी कंपनी ने इसके भारत कार बाजार में लॉन्च के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। इसके ग्रिल, अलॉय व्हील, बंपर को खासकर युवाओं को ध्यान में रखकर बेहद अट्रैक्टिव बनाया गया है।

Baojun Yep EV price, Baojun Yep EV mileage, ev cars, auto news
फाइल फोटो

3 डोर की प्रभावित कार 

Baojun Yep EV को Jeep से प्रभावित होकर डिजाइन किया गया है। इसमें 3 डोर दिए जाते हैं और इसका ग्राउंड क्लीयरेंस काफी हाई है। जिससे कम जगह से इसे मोड़ना और संकरी जगहों से निकलना काफी आसान हो जाता है। यह दिखने में बेहद Tiny लगती है।

कार में 28.1 kWh का बैटरी पैक मिलता है

इस इलेक्ट्रिक कार में 28.1 kWh का बैटरी पैक मिलता है। जो रियर माउंटेड मोटर के साथ करीब 68 PS की पावर और 140 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। जानकारी के अनुसार यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर 303 km तक चलती है। यह मुख्यत: सिटी ड्राइव कार है। Baojun Yep EV में क्वाड एलईडी हेडलैंप्स मिलते हैं।

ADAS और 360 डिग्री कैमरा

इसका लुक पूरी तरह ऑफ रोडिंग एसयूवी पर आधारित है। इसमें सफर करते हुए लोगों को झटके नहीं लगे इसके लिए इसमें आरामदायक सस्पेंशन दिया गया है। सेफ्टी के लिए Baojun Yep EV में ADAS, 360 डिग्री कैमरा, मिलता है। यह लगभग 3.4 मीटर लंबी है। भारतीय रुपयों के हिसाब से चीन में इसकी कीमत 9.29 लाख रुपये से लेकर 10.45 लाख रुपये एक्स शोरूम है।

पावर विंडो और यूएसबी पोर्ट 

Baojun Yep EV के 15 इंच के अलॉय व्हील इसे दमदार लुक देते हैं। इसमें स्टाइलिश टेललैंप्स दिए गए हैं। कार पर ग्राफिक्स के साथ प्रीमियम इंटीरियर मिलता है। इसमें डुअल सेटअप 10.25 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसमें लगैज हुक, एसी कंट्रोल, पार्किंग सेंसर, पावर विंडो, यूएसबी पोर्ट समेत सभी एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।

 

Latest

Don't miss

Tejas Teaser Out: Kangana Ranaut उड़ाएंगी दुश्मनों के छक्के, बोलीं- ‘जंग के मैदान में अब जंग’

Kangana Ranaut Tejas Teaser Out: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस कंगना रनौत(Kangana Ranaut) की फिल्म 'चंद्रमुखी 2' (Chandramukhi 2) ने इसी हफ्ते थियेटर में एंट्री...

पाक एक्ट्रेस Mahira Khan ने रचाई दूसरी शादी, किंग खान संग रोमांस कर बटोर चुकी हैं सुर्खियां

Shah Rukh Khan Actress Mahira Khan Second Wedding: पाकिस्तान फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस माहिरा खान (Mahira Khan) किसी इंट्रोडक्शन की मोहताज नहीं हैं।...

Fukrey 3 Collection Day 4: ‘फुकरे 3’ की टोली ने रविवार को काटा बवाल, चौथे दिन छापे इतने करोड़

Fukrey 3 Collection Day 4: 'फुकरे 3' (Fukrey 3 ) फुकरे फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है, जो 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here