---विज्ञापन---
Kalki 2 में Deepika Padukone की कमी को पूरी करेगी साउथ की ये हसीना? एक्टिंग में देंगी प्रभास को टक्कर

South Indian Actress Replace Deepika Padukone in Kalki 2: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जब से अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'कल्कि: 2898' के सीक्वल से बाहर हुई हैं, तब से फिल्म में कमी को पूरा करने के लिए एक्ट्रेसस की तलाश जारी है. हालांकि, कई रिपोर्ट के अनुसार 'कल्कि: 2898' के मेकर्स की ये तलाश अब खत्म होने के कगार पर है. चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म के मेकर्स की ये तलाश कहां तक पहुंची है?

फिल्म 'कल्कि: 2898' के सीक्वल से जब बाहर होने की खबर आई है, तब से फैंस इस बात को लेकर एक्साइटेड हैं कि इस फिल्म में अब कौन सी एक्ट्रेस प्रभास के अपोजिट होगी.

हालांकि, अभी तक रिपोर्ट्स के अनुसार कई बड़ी एक्ट्रेस को इस रोल के लिए अप्रोच किया गया, लेकिन किसी के भी नाम पर अभी तक मेकर्स ने मुहर नहीं लगाई है और ना ही कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन आई है.

इन सभी चर्चाओं के बीच सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 'कल्कि: 2898' के सीक्वल की लीड हीरोइन की रेस में साउथ सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस साई पल्लवी सबसे आगे हो सकती हैं.

Siasat.com की रिपोर्ट के मुताबिक, 'कल्कि: 2898' के मेकर्स साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी को दीपिका की जगह लेने पर विचार कर रहे हैं, जिससे फैंस के बीच एक्साइटमेंट और अटकलें बढ़ गई हैं.

दिलचस्प बात यह है कि साई पल्लवी के पास बॉलीवुड की कई फिल्में पहले से ही पाइपलाइन में हैं. वह नितेश तिवारी की रामायण में सीता का किरदार निभा रही हैं, जिसमें रणबीर कपूर राम और केजीएफ स्टार यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं. इसके अलावा, साई आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ फिल्म 'एक दिन' में भी नजर आएंगी।

सितंबर 2025 में प्रभास स्टारर फिल्म 'कल्कि 2' मेकर्स ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर दीपिका के फिल्म से बाहर होने की घोषणा की थी. इस ऐलान में कहा गया कि दीपिका अब इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं क्योंकि कल्कि जैसी फिल्म के लिए कमिटमेंट जरूरी है.