---विज्ञापन---
कौन थे फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह? जिनका Border 2 में दिलजीत दोसांझ ने निभाया है किरदार

Border 2: सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी लीड रोल में हैं. ये फिल्म भारतीय सेना के वीर जवानों की कहानी भी बतलाती है. फिल्म में दिलजीत दोसांझ IAF के दिग्गज निर्मल जीत सिंह सेखों का किरदार निभाया है. आइए भारतीय वायु सेना के इस वीर सपूत के बारे में जानते हैं.

Who is Flying Officer Nirmal Jit Singh: सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. अपने 4 दिन कमाई के साथ ही फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित इस फिल्म में भारत के वीर जवानों की कहानी भी दिखाई गई है. फिल्म के लीड रोल रियल लाइफ हीरो से प्रेरित हैं.

बॉर्डर 2 में दिलजीत दोसांझ ने इंडियन एयर फोर्स के वीर जवान निर्मल जीत सिंह सेखों का किरदार निभाया है. फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों भारतीय वायु सेना में परमवीर चक्र पाने वाले अकेले वीर जवान हैं.

1971 के युद्ध के दौरान उन्होंने कश्मीर एयरबेस पर दुश्मन के हवाई हमले का अकेले मुकाबला किया था. उन्होंने एयरबेस को दुश्मन के विमानों के हमले से बचाए रखा था. उनके नेतृत्व में 93,000 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिकों ने सरेंडर किया था.

14 दिसंबर 1971 को, जब श्रीनगर में एयरफील्ड पर हमला हुआ तो फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल ने अपने 'ग्नैट' विमान में उड़ान भरी. उन्होंने छह F-86 सेबर जेट्स से लड़ाई की, एक को मार गिराया, दूसरे में आग लगा दी. निर्मल ने अदम्य साहस, शानदार फ्लाइंग स्किल्स, दृढ़ संकल्प और महान वीरता का प्रदर्शन किया, जिसके लिए उन्हें परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया.

अपने बेमिसाल साहस और हिम्मत से फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों ने दुश्मनों को धूल चटा दी थी. पाकिस्तान से लड़ाई के दौरान उन्होंने अपने विमान के हिट होने से पहले दुश्मन के जेट्स को नष्ट कर दिया, और वह शहीद हो गए.

अमरदीप सिंह सेखों, दिवंगत ऑफिसर निर्मल जीत सेखों के भतीजे हैं. इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि निर्मल जीत सिंह सेखों एक हीरो थे और उनका पूरा परिवार उन पर गर्व करता है. फिल्म बॉर्डर 2 में दिलजीत दोसांझ ने ऑफिसर निर्मल जीत सेखों का किरदार निभाया है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है.