Monday, 16 February, 2026

---विज्ञापन---

कौन हैं एक्टर Mayur Patel, जिन्होंने नशे की हालत में तोड़ी कई गाड़ियां, दर्ज हुई FIR

Who is Mayur Patel: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर मयूर पटेल इन दिनों एक रोड एक्सीडेंट को लेकर सुर्खियों में हैं. बेंगलुरु में देर रात उन्हें नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए पाया गया. इसी दौरान उनकी कार कई वाहनों से टकरा गई. पुलिस ने इस मामले में FIR कर ली है.

हाल ही में एक्टर मयूर पटेल एक कार एक्सीडेंट को लेकर सुर्खियों में छा गए. ये एक्सीडेंट बेंगलुरु के डोमलुर इलाके के पास हुआ. कल 28 जनवरी को देर मयूर पटेल अपनी टोयोटा फॉर्च्यूनर तेज रफ्तार में चला रहे थे, तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों से टकरा गई. इस हादसे में कई गाड़ियों को नुकसान पंहुचा है.

ऐसे में कुछ देर बाद पुलिस आई मयूर पटेल को हिरासत में लिया. एक्टर के मेडिकल जांच में पता चला कि उन्होंने शराब पी रखी थी. वहीं इस दुर्घटना में श्रीनिवास नाम के व्यक्ति की गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

श्रीनिवास के शिकायत के आधार पर हुलसूर ट्रैफिक पुलिस ने मयूर पटेल के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने और शराब पीकर ड्राइविंग करने के आरोप में FIR दर्ज की और गाड़ी भी जप्त कर ली गई है.

इस मामले पर अभी जांच जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी. पुलिस ने एक्टर को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया. इस मामले में अभी मयूर पटेल ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

बता दें मयूर पटेल, साउथ के जाने-माने एक्टर मदन पटेल के बेटे हैं. उन्होंने साल 2000 में फिल्म 'Andhra Hendth' से कन्नड़ सिनेमा में डेब्यू किया था. साल 2003 में आई फिल्म 'मणि' से मयूर को इंडस्ट्री में मिली, लेकिन बाद उनकी फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं.

First published on: Jan 29, 2026 03:34 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.