---विज्ञापन---
Jiya Shankar: कौन हैं जिया शंकर? जो बनेंगी एल्विश यादव की दुल्हन! सगाई की चर्चा के बीच यहां जानें सब कुछ

एल्विश यादव और जिया शंकर बीते दो दिनों से अपनी सगाई को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. 5 फरवरी को एल्विश ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की थी, जिसमें एल्विश ने जिया का हाथ पकड़ा हुआ था. इस फोटो में जिया ने रिंग पहनी थी और कैप्शन में लिखा था, "प्यार को दूसरा मौका दिया और मुझे मेरा प्यार मिल गया".

एल्विश के इस स्टोरी पोस्ट करते ही जिया शंकर ने रीशेयर किया है और यह उसके बाद तुरंत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई. इस तस्वीर के वायरल होने के बाद लोग लगातार ये कह रहे हैं कि एल्विश और जिया ने सगाई कर ली है. तो चलिए एक नजर डालते है इस पूरे मामले पर और जानते है जिनके साथ एल्विश की सगाई की चर्चाएं शुरू हो गई हैं वो आखिर कौन हैं.

सगाई की इन खबरों पर न तो जिया शंकर ने हामी भरी है और ना ही एल्विश यादव ने उस फोटो में ऐसा कुछ कहा है कि उनकी सगाई हो गई है. एक और जहां फैंस एल्विश और जिया के रिश्ते को लेकर बातें बना रहे हैं, वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ही किसी शो में नजर आने वाले हैं, जिसका नाम इंगेज्ड रोका या धोखा सीजन 2 है. जिस तरह की एल्विश ने तस्वीर शेयर की उससे साफ तौर पर पता चलता है कि यह सिर्फ उस शो का प्रमोशन है.

जिया शंकर को लेकर बात करें तो 17 अप्रैल 1995 को मुंबई में जन्मीं जिया एक एक्ट्रेस हैं. जो न सिर्फ छोटे पर्दे पर बल्कि बड़े पर्दे पर भी नजर आ चुकी हैं. हालांकि उनका बचपन मुश्किलों भर रहा. एक्ट्रेस ने महज 13 साल की उम्र में अपने पेरेंट्स को अलग होते हुए देखा. वहीं, काम को लेकर बात करें तो साल 2013 में उन्होंने तेलुगु फिल्म 'इंथा अंदांगा उन्नावे' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की. इसके बाद वह 2017 में तमिल फिल्म 'कनावू वारियम' में नजर आईं.इसके अलावा वह रितेश देशमुख स्टारर फिल्म 'वेद' में नजर आईं.

जिया शंकर फिल्मों के अलावा टीवी शोज में भी काम कर चुकी हैं. वह टीवी सो मेरी हानिकारक बीवी में नजर आ चुकी हैं. साथ ही 2015 के शो गुमराह एंड ऑफ इनोसेंस, लाल इश्क, काटेलाल एंड संस जैसे तमाम शोज में काम कर चुकी हैं. इसके अलावा वह टीवी रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी में भी नजर आ चुकी हैं.

बता दें कि एल्विश यादव और जिया शंकर की मुलाकात बिग बॉस ओटीटी 2 शो के दौरान ही हुई थी.जिया इस शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री करके आई थी. शो के दौरान जिया, एल्विश, अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी के बीच अच्छी दोस्ती देखी गई थी.