Saturday, 7 February, 2026

---विज्ञापन---

कौन है जेनिफर विंगेट का होने वाला दूल्हा करण वाही? विराट कोहली और शिखर धवन संग है खास कनेक्शन

टीवी की मशहूर अदाकारा जेनिफर विंगेट अपने रेलशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं. बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस जल्द ही करण वाही से शादी रचाने वाली हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि करण वाही कौन हैं.

जेनिफर की तरह ही करण वाही एक पॉपुलर टीवी स्टार और मॉडल हैं. अबतक करण कई टीवी शोज का हिस्सा रह चुके हैं. वो 'दिल मिल गए', 'मेरे घर आई एक नन्ही परी, 'कुछ तो लोग कहेंगे', धूप किनारे', 'कहानी हमारी...दिल दोस्ती दीवानेपन की' और 'तेरी मेरी लव स्टोरीज' जैसे शोज में नजर आ चुके हैं.

इसके अलावा करण वाही को टीवी के रियलिटी शोज का भी हिस्सा रह चुके हैं. वो 'खतरों के खिलाड़ी' और 'झलक दिखला जा' जैसे रियलिटी शो में भी दिख चुके हैं. करण कई टीवी शोज के होस्ट भी रह चुके हैं.

साल 2014 में आई फिल्म 'दावत-ए-इश्क' से उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. लेकिन क्या आपको पता है करण वाही पहले क्रिकेटर थे. इंडियन टीम के कई खिलाड़ियों से उनकी खास पहचान है.

दरअसल करण वाही पहले क्रिकेटर ही बनना चाहते थे. उन्होंने शिखर धवन और कोहली के साथ खूब समय बिताए हैं. करण अंडर-19 क्रिकेट टीम में भी शामिल हुए थे. लेकिन बाद में उन्होंने क्रिकेट छोड़ दिया और फिल्मी दुनिया में आ गए.

एक समय ऐसा भी आया जब करण पूरी तरह टूट चुके थे. ऐसे में उन्होंने अपने पापा के बिजनेस में हाथ भी बंटाया. लेकिन उनकी किस्मत एक्टिंग की दुनिया लिखी थी. टीवी शो रीमिक्स से करण ने अपना डेब्यू किया और उसके बाद कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

First published on: Jan 28, 2026 07:03 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.