---विज्ञापन---
कौन हैं अरुण पंवार? जिनको शादी में मिला 71 लाख कैश और 21 तोला सोना, जिसने सोशल मीडिया पर छेड़ दी नई जंग

Who is Arun Panwar: फेमस यूट्यूबर अरुण पंवार इस समय चर्चा में छाए हुए हैं. दरअसल, यूट्यूबर अपनी ग्रैंड शादी की वजह से लाइमलाइट में हैं. अरुण की शादी की वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है. इस वीडियो में यूट्यूबर को उसके ससुराल की तरफ से शादी में 71 लाख रुपये कैश और 21 तोला मिलने की बात कही जा रही है. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर अरुण पंवार कौन हैं?

अरुण पंवार गुरुग्राम के मशहूर ऑटोमोबाइल यूट्यूबर हैं, जिनके यूट्यूब चैनल पर 2.4 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं. यूट्यूब के साथ-साथ अरुण इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहते हैं, जहां उनके 9.5 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं.

खबरों के अनुसार, अरुण पंवार ने बीसीए की पढ़ाई करने के बाद साल 2019 में अपना ये यूट्यूब चैनल शुरू किया था. वह यूट्यूब पर ऑटोमोबाइल से जुड़ी चीजों का रिव्यू करते हैं.

बताया जाता है कि अरुण पंवार अपने यूट्यूब चैनल से हर महीने 20-25 लाख रुपये की कमाई करते हैं. अरुण पूरी तरह से लग्जरी लाइफ जीते हैं. कहा जा रहा है कि अरुण की पत्नी एक एमबीबीएस डॉक्टर हैं.

अरुण ने अपनी शादी की इस वीडियो को भी इंस्टाग्राम पर ही शेयर किया था, जिसमें बताया गया कि दूल्हे अरुण को लग्न समारोह में 71 लाख रुपये नकद और 21 तोला सोना 'दान' में मिला. साथ ही ये भी कहा गया है कि ये दान है, दहेज नहीं.

इस वीडियो के वायरल होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर अरुण को खूब ट्रोल किया जा रहा है. इसके साथ ही इस वीडियो ने बहस छेड़ दी है. इसके अलावा कई यूजर्स ने तो अरुण की पत्नी पर भी सवाल उठाए हैं.