Saturday, 7 February, 2026

---विज्ञापन---

कौन है ऐश्वर्या राजेश? जिससे फोटोग्राफर ने की थी ऐसी घटिया हरकत, बॉडी दिखाने की रखी थी डिमांड

Aishwarya Rajesh: फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर ही हसीनाओं के साथ हैरान करने वाली घटनाएं सुनने में आती हैं. वहीं, हाल ही में साउथ की जानी मानी एक्ट्रेस ऐश्वर्या राजेश ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया और इस दौरान उनके साथ एक फोटोग्राफर ने घटिया डिमांड रखी थी उसके बारे में भी बताया. जिसे सुन ऐश्वर्या हैरान रह गई थीं. तो चलिए जानते हैं कि कौन हैं साउथ एक्ट्रेस ऐश्वर्या राजेश और उनके साथ ऐसा क्या हुआ जिसे जान आप भी दंग रह जाएंगे.

दरअसल,हाल ही में एक पॉडकास्ट में बात करते हुए ऐश्वर्या राजेश ने अपने साथ हुई एक घटना का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि वह अपने भाई को साथ लेकर गई थीं, लेकिन फोटोग्राफर ने उसे बाहर बिठा दिया था और सिर्फ एक्ट्रेस को अंदर बुलाया. ऐश्वर्या ने निखिल विजयेंद्र सिम्हा के साथ बातचीत में इस बात का खुलासा किया कि करियर के शुरुआती दिनों में एक फोटोग्राफर ने उनके साथ बदतमीजी करने की कोशिश की थी.

एक्ट्रेस ने बताया कि, "मैं बहुत छोटी थी. मैं अपने भाई के साथ गई थी. फोटोग्राफर ने उसे बाहर बैठने को कहा और मुझे अंदर ले लिया. उसने मुझे लॉन्जरी पहनने को दी और कहा कि मैं तुम्हारी बॉडी देखना चाहता हूं. इस घटना से ऐश्वर्या हैरान रह गई थीं. उन्होंने बताया कि उस घटना को वो कभी भी नहीं भूल सकती हैं.इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने दोनों भाइयों की मौत के बारे में भी बात की, जिन्हें उन्होंने बहुत छोटी सी उम्र में ही खो दिया था.

ऐश्वर्या राजेश साउथ की टॉप और हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं. उन्होंने साउथ में तमाम फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया है. वह तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा की फिल्मों में काम कर चुकी हैं.

ऐश्वर्या ने अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग की दुनिया में 2011 में की थी. वह 'अताकथी, 'अवर्गलम इवर्गलम', 'काका मुट्टई', 'वडा चेन्नई' और 'काना' 'वर्ल्ड फेमस लवर', 'का पे रणसिंगम', 'रिपब्लिक' और 'थित्तम इरांडु'जैसी तमाम फिल्मों में काम कर चुकी हैं. वह अपनी शानदार एक्टिंग के लिए कई अवॉर्ड्स भी जीत चुकी हैं. उन्होंने फिल्मफेयर साउथ, तमिल स्टेट फिल्म अवॉर्ड, SIIMA अवॉर्ड भी अपने नाम किया.

ऐश्वर्या की पर्सनल लाइफ को लेकर बात करें तो उनके पिता राजेश तेलुगु फिल्म के एक्टर थे और मां नागमणि डांसर. हालांकि जब ऐश्वर्या बहुत छोटी थी, तब उन्होंने अपने पिता को खो दिया था. इन सभी के अलावा ऐश्वर्या के दादा अमरनाथ भी तेलुगु एक्टर थे.

काम को लेकर बात करें तो ऐश्वर्या पिछली बार तमिल फिल्म थियावर कुलैगल नाडुंगा और संक्रातिकी वस्थुवनम में दिखाई दी थी. इसके बाद वह जल्द ही फिल्म ओह.. सुकुमारी में नजर आएंगे. इस फिल्म का डायरेक्शन भारत दर्शन करेंगे.

First published on: Jan 31, 2026 06:07 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.