Thursday, 19 February, 2026

---विज्ञापन---

Dhurandhar के साथ ही OTT पर आई ये फिल्म, भटकती आत्‍मा की अनोखी कहानी देख रह जाएंगे दंग

इस फिल्म की कहानी सबसे अलग है. OTT पर मौजूद इस शानदार मलयालम फिल्‍म को आप घर बैठे हिंदी में देख सकते हैं. ये एक जबरदस्त सुपरनैचुरल कॉमेडी फिल्‍म है, जो बॉक्‍स ऑफिस पर भी ब्‍लॉकबस्‍टर साबित हुई थी और अब ओटीटी पर तहलका मचाने आ गई है. चलिए इसके बारे में सबकुछ जानते हैं.

ओटीटी पर हाल ही रिलीज हुई ये फिल्म एक दिल छू लेने वाली सुपरनैचुरल कॉमेडी फिल्म है. IMDb पर इसे 8.0 रेटिंग मिली है. आप इसे हिंदी में भी देख सकते हैं. हम बात कर रहे हैं मलयालम सुपरनैचुरल कॉमेडी फिल्म 'सर्वम माया' की, जिसे अखिल सत्यन डायरेक्‍ट किया है.

इस मूवी में निविन पॉली और रिया शिबू लीड रोल में हैं. साथ में अजू वर्गीस, जनार्दनन और प्रीति मुकुंदन जैसे कलाकार शामिल है. ये फिल्म 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. महज 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्‍म ने देश में 76.23 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन और वर्ल्‍डवाइड 147.35 करोड़ रुपये की कमाई की.

फिल्म की कहानी को खूब सराहा गया. इस फिल्म की कहानी नास्तिक लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक गिटारिस्ट भी है. वो लड़का भगवन में बिल्कुल नहीं करता है. अपने सपनों को पूरा करने के लिए यूरोप जाना चाहता है. लेकिन उसका वीजा एप्लीकेशन रिजेक्ट हो जाता है. ऐसे में उसे मजबूरी में अपने होमटाउन पलक्कड़ लौटना पड़ता है. उसे कोई नौकरी नहीं मिलती और ऐसे में वो कुछ समय के लिए अपने चचेरे भाई और पुजारी रूपेश की मदद करने का फैसला करता है.

ऐसे में वो लड़का और उसका भाई एक वकील के घर पर भूत भगाने जाते है. यही उस लड़के एक औरत की मौजूदगी का एहसास होता है, जो सिर्फ उसे ही दिखाई देती है. ऐसे में वो रहस्यमई औरत उस लड़के के साथ रहने लगती है. दोनों के बीच इमोशनल रिश्ता बन जाता है.

वो औरत एक आत्मा है, जिसे लड़का सच मानने लगता है. धीरे-धीरे दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है. ऐसे में वो लड़का उस रहस्मई औरत के बारे में सबकुछ जानना चाहता है. आगे की कहानी बड़ी मजेदार है. इसे आपको एक बार जरुर देख लेना चाहिए. निविन पॉली की ये फिल्‍म 'सर्वम माया' 30 जनवरी 2026 को OTT प्‍लेटफॉर्म JioHotstar पर रिलीज हुई है.

First published on: Jan 30, 2026 04:51 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.