---विज्ञापन---
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को दूल्हा-दुल्हन बनने का इंतजार कर रहे हैं फैंस, अक्सर वायरल होती हैं ब्राइडल लुक की तस्वीरें

Vijay Devarakonda Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को लेकर खबरें चल रही हैं कि दोनों 2 फरवरी 2026 को उदयपुर के सिटी पैलेस में शादी करने वाले हैं. सोशल मीडिया पर वायरल एक इंस्टाग्राम यूजर ने इस बात की जानकारी दी है. हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है, यह कोई नहीं जानता. लेकिन आज हम आपको रश्मिका मंदाना और विजय की कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाने वाले हैं, जिनसे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि जब दोनों दूल्हा दुल्हन बनेंगे तो कैसे लगेंगे. चलिए एक नजर डालते हैं इसपर.

सोशल मीडिया पर विजय और रश्मिका की ये तस्वीर अक्सर ही वायरल होती रहती है. दोनों इस दौरान मंडप में बैठे हुए हैं और शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं. जहां रश्मिका इस फोटो में रेड और गोल्डन कांजीवरम साड़ी के साथ गोल्डन टैंपल ज्वेलरी पहने हुए हैं. इस लुक में एक्ट्रेस बेहद कमाल दिख रही हैं. वही विजय ने ऑफ व्हाइट कुर्ता के साथ धोती पहनी है और वह अपने इस सिंपल लुक में बेहद हैंडसम दिख रहे हैं.

लाल जोड़े में रश्मिका की ये तस्वीर भी खूब वायरल हुई है. इस फोटो में रश्मिका ने लाल लहंगा और व्हाइट पर्ल ज्वेलरी कैरी की है. इस दुल्हन लुक में रश्मिका का जवाब ही नहीं. वहीं, विजय ऑफ व्हाइट शेरवानी में हैंडसम नजर आ रहे हैं.

इन दिनों पेस्टल और हल्के रंग का लहंगा पहनकर कई एक्ट्रेसेस शादी कर रही हैं. वहीं रश्मिका की भी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें वह गोल्डन लहंगा पहने हुए ब्राइडल लुक में नजर आ रही हैं. वहीं, विजय ऑफ व्हाइट शेरवानी के साथ सिर पर पगड़ी पहने दिख रहे हैं और दोनो के गले में व्हाइट मोगरा के फूलों की माला है.

विजय और रश्मिका की ये दूल्हा दुल्हन लुक वाली फोटो भी लोगों को काफी पसंद आई है. इस फोटो में दोनों पेस्टल कलर पहना है. रश्मिका ने गले में व्हाइट नेकलेस कैरी किया है. वहीं विजय हमेशा की तरह हैंडसम दिख रहे हैं.

सोशल मीडिया पर एक फोटो और वायरल हो रही है, जिसमें विजय और रश्मिका लैवेंडर कलर के लुक में नजर आ रहे हैं. इस दौरान रश्मिका ने लैवेंडर कलर का लहंगा पहना है और बहुत प्यारी दिख रही हैं. विजय ने भी मैचिंग करते हुए लैवेंडर कलर की शेरवानी पहनी हैं. दोनो ही इस दौरान स्टेज पर बैठे हुए हैं.

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की साउथ इंडियन स्टाइल में एक और वेडिंग फोटो सामने खूब वायरल हुई थी. इस फोटो में विजय ने ऑफ व्हाइट कुर्ता और धोती पहनी हैं. वहीं, रश्मिका ने गोल्डन और ऑरेंज साड़ी कैरी की है. जिसमें वह बहुत प्यार लग रही हैं. फोटो में कपल के साथ महेश बाबू और उनकी पत्नी नम्रता शिरोडकर नजर आ रही हैं. हालांकि आपको बता दें कि कपल की अभी शादी नहीं हुई और सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली सभी वेडिंग फोटोज एआई जनरेटेड हैं.