---विज्ञापन---
‘नागिन 7’ की इस हसीना के साथ कजिन ने की थी घटिया हरकत, अबॉर्शन के लिए किया था फिर ये काम
टीवी इंडस्ट्री हो या फिर बॉलीवुड इंडस्ट्री, एक्ट्रेसेस से जुड़े तमाम ऐसे किस्से और कहानियां हैं. जिन्हें जान कोई भी हैरान रह जाए. कई बार एक्ट्रेसेस अपने साथ हुई घटिया हरकतों के बारे में खुलासा कर चुकी हैं. उन्होंने अपने ट्रामा को खुलकर सभी के सामने शेयर किया है कि वह किस दर्द से गुजरी हैं. वहीं, आज हम टीवी की एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने बचपन में एक दर्द झेला. उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने कजिन की घटिया हरकत के बारे में शेयर किया है. तो चलिए जानते हैं उनके बारे में.
कनिका मान
दरअसल, हम बात कर रहे हैं नागिन 7 एक्ट्रेस कनिका मान की. जिन्होंने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने अपने रूढ़िवादी परिवार को लेकर भी बात की. साथ ही बचपन में अपने साथ हुए एक हादसे को लेकर भी खुलासा किया. जिसकी वजह से वह काफी डर गई थीं.
कनिका मान ने याद की पुरानी घटना
कनिका मान ने हॉटरफ्लाई से बात करते हुए अपने बचपन के साथ हुई घटना के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि कैसे उनके कजिन भाई ने उनके साथ घटिया हरकत की थी और उन्हें गलत तरीके से छुआ था.
कनिका मान के कजिन ने की थी घटिया हरकत
एक्ट्रेस ने कहा कि वह इस घटना से इतना डर गई थीं कि उन्हें प्रेग्नेंट होने का डर सताने लगा था. उन्होंने कहा, " मैं तब चौथी क्लास में थी. मुझे नहीं पता था कि बच्चा कैसे होता है. मैंने पपीता खाने से अबॉर्शन की कहानियां सुनी थीं. मैं डर के कारण पपीता खाती थी. घर पर मेरी भाभी या चाची ऐसी बातें करती रहती थीं. मुझे डर था कि अगर मैं प्रेग्नेंट हो गई तो पपीता खाने से नहीं होऊंगी. एक्ट्रेस ने बताया कि उनका परिवार अक्सर छुट्टियों में जाया करता था और तब उनके चचेरे भाई ने उनके साथ घटिया हरकत की थी.
कनिका मान ने सालों बादप पेरेंट्स के आगे किया खुलासा
एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि उन्होंने अपने साथ हुई हरकत के बारे में पेरेंट्स को नहीं बताया था, क्योंकि वह काफी डरी हुई थीं और उन्हें लगता था कि वह उन्हें ही गलत मानेंगे. हालांकि कुछ साल पहले ही उन्होंने अपने साथ हुई घटना के बारे में पेरेंट्स को बताया. एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि उस चीज ने उन पर एक गहरा असर छोड़ा है.
कनिका मान ने पेरेंट्स से छुपकर शुरू किया एक्टिंग करियर
इतना ही नहीं रूढ़िवादी परिवार से ताल्लुक रखने के कारण उनका परिवार कभी नहीं चाहता था कि वो एक्टिंग की दुनिया में कदम रखें. हालांकि जैसे तैसे वह छिप छिपाकर एक्टिंग की दुनिया में आई और अपना नाम कमाया.
कनिका मान शोज
कनिका मान को गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा से अच्छी पहचान हासिल हुई. इसके अलावा वह बढ़ो बहू, खतरों के खिलाड़ी 12, चांद जलने लगा जैसे शोज में काम किया. इन दिनों वह नागिन 7 में नजर आ रही हैं.