---विज्ञापन---
टीवी से छूमंतर हुईं ये 5 TRP क्वीन एक्ट्रेस, एक का तो हीरो की वजह से बंद हुआ शो
These 5 TRP Queen Actresses Disappeared From TV: भारतीय मनोरंजन जगत हमारी उम्मीद से काफी बड़ा है, फिर चाहे वो फिल्मी दुनिया हो या टीवी की दुनिया हो. इन दोनों इंडस्ट्रीज ने कई आम लोगों को दुनियाभर में पहचान दिलाई है. आज हम आपको टीवी की उन 5 एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे, जिन्हें पहले टीआरपी की क्वीन कहा जाता था, लेकिन आज ये हसीनाएं टीवी से गायब हो गई हैं.
श्रुति सेठ
टीवी के पॉपुलर शो 'शरारत' से घर-घर में फेमस हुई एक्ट्रेस श्रुति सेठ ने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. इसके बाद उन्होंने एक होस्ट के तौर पर काम किया. सीरियल 'शरारत' ने पूरे देश में उन्हें रिया मल्होत्रा के नाम से पॉपुलर कर दिया. शरारत के बाद से ही श्रुति स्टारडम भी कहीं खो गया. पिछले काफी समय से वो टीवी से दूर हैं.
तन्वी हेगड़े
90 के दशक के सभी बच्चों को पॉपुलर टीवी सीरियल 'सोन परी' तो याद ही होगा. इस शो ने तानवी हेगड़े को घर-घर में फ्रूटी के नाम से फेमस कर दिया था. उस समय तानवी हेगड़े की गिनती सबसे फेमस चाइल्ड आर्टिस्टों में होती थी. इस सीरियल के साथ ही तन्वी की पॉपुलैरिटी भी चली गई.
शेफाली शर्मा
कलर्स टीवी के पॉपुलर सीरियल में से एक 'बानी- इश्क दा कलमा' की एक्ट्रेस शेफाली शर्मा ने लोगों के बीच इस शो से अपनी खास पहचान बनाई थी. बानी के किरदार में उन्हें ऑडियंस ने भर-भरकर प्यार दिया. इसके बाद शेफाली ने 'दिया और बाती हम', 'तेरे बिन' और 'तुमसे ऐसे ही रहना' जैसे हिट शो में भी काम किया. लेकिन अब उन्होंने पर्दे से दूरी बना ली है.
अदिति राठौर
स्टार प्लस के सुपरहिट सीरियल 'नामकरण' में बड़ी अवनी का किरदार निभा कर लोगों के बीच पहली पहचा बनाने वाली एक्ट्रेस अदिति राठौर अब टीवी से पूरी तरह गायब हो गई हैं. इसके अलावा अदिति राठौर सोशल मीडिया पर भी बहुत ही कम एक्टिव रहती हैं.
सनाया ईरानी
टीवी के मोस्ट पॉपुलर सीरियल 'इस प्यार को क्या दूं' की खुशी कुमारी गुप्ता आज भी लोगों की फेवरेट है. ये किरदार निभाकर सनाया ईरानी हर घर में फेसम हो गई थी. इस सीरियल को लोग बहुत पसंद कर रहे थे. लेकिन शो के लीड हीरो बरुण सोबती की वजह से इस शो को बंद करना पड़ा. इसके साथ ही सनाया ईरानी भी खत्म हो गया.