---विज्ञापन---

TV TRP Week 17: ‘वसुधा’ ने ‘क्योंकि 2’ से छीना नंबर 1 का ताज, अनुपमा का हाल बुरा

TV TRP Report Week 17 2026: 17वें हफ्ते की टीवी टीआरपी रिपोर्ट सामने गई है. टीवी सीरियल वसुधा ने शानदार वापसी करते हुए नंबर 1 का ताज अपने नाम कर लिया था. बाकी शोज ने भी शानदार वापसी की है. लिस्ट में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' अब दूसरे नंबर पर आ चुका है. वहीं 'अनुपमा' की रेटिंग लगातार गिरती जा रही है. आइए पूरी लिस्ट देखते हैं.

वसुधा

​टीवी के पॉपुलर सीरियल 'वसुधा' ने इस हफ्ते अपनी कहानी से दर्शकों का दिल जीत लिया है. 17वें हफ्ते की टीवी टीआरपी रिपोर्ट में सीरियल अब टॉप पर आ गया है. इन दिनों इस शो में धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. टीवी टीआरपी रिपोर्ट में वसुधा पहली बार टॉप पर आया है. सीरियल को इस बार 1.8 रेटिंग हासिल हुई है.

---Advertisement---

क्योंकि सास भी कभी बहू थी

​लिस्ट में दूसरे नंबर पर पॉपुलर पॉपुलर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' है. इस सप्ताह इस शो को नंबर 2 से संतोष करना पड़ा है. स्मृति ईरानी स्टारर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को 1.7 रेटिंग हासिल हुई है.

गंगा माई की बेटियां

​टीवी सीरियल 'गंगा माई की बेटियां' की कहानी लगातार दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है. दमदार कहानी के साथ एक बार फिर इस शो ने तीसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई है. इस सप्ताह 'गंगा माई की बेटियां' को 1.6 की शानदार रेटिंग मिली है.

---Advertisement---

अनुपमा

​रुपाली गांगुली स्टारर सीरियल 'अनुपमा' पिछले कई हफ्तों से पिछड़ता जा रहा है. हर सप्ताह की तरह इस सप्ताह भी इस शो को बड़ा झटका लगा है. इस बार ‘अनुपमा' टीआरपी लिस्ट में चौथे स्थान पर है. इसे 1.5 की रेटिंग मिली है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है/तुम से तुम तक

​टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आ रही है. समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर इस शो 1.5 की रेटिंग हासिल हुई है. वहीं दूसरी ओर 'तुम से तुम तक' को भी 1.5 रेटिंग मिली है. दोनों शो पांचवे नंबर पर आ चुका है.

First published on: May 07, 2026 05:00 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.