Wednesday, 10 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 20 Big Update: सलमान खान इस महीने से करेंगे शो की शूटिंग, जानें कब शुरू होंगे ऑडिशन?

---विज्ञापन---

Bigg Boss 20 Big Update: टीवी के मोस्ट पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के 20वें सीजन की तैयारी पर काम शुरू कर दिया गया है. बॉलीवुड के दबंग सलमान खान एक बार फिर 'बिग बॉस' के होस्ट के रूप में टीवी पर वापसी करने के लिए तैयार हैं. इसके अलावा, 'बिग बॉस 20' के ऑडिशन और शूटिंग शिड्यूल को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. उम्मीद की जा रही है कि मेकर्स इस सीजन में टीवी के कई फेमस सितारों को लाने वाले हैं. चलिए पूरा माजरा समझते हैं.

'बिग बॉस 20' की शूटिंग

वैरायटी इंडिया के अनुसार, 'बिग बॉस' के 20वें सीजन की शूटिंग 21 सितंबर से शुरू होने की उम्मीद की जा रही है. इसके साथ ही बताया जा रहा है कि इस सीजन के लिए कंटेस्टेन्ट के ऑडिशन और उनकी शॉर्टलिस्टिंग पर भी जल्द ही काम शुरू किया जा सकता है.

---Advertisement---

टीवी स्टार्स को किया जा रहा अप्रोच

जानकारी के अनुसार, शो के मेकर्स इस अपकमिंग सीजन के लिए कई टीवी स्टार्स और रियलिटी शो के जाने-माने हस्तियों को अप्रोच कर रही हैं. सूत्रों ने बताया कि शो के मेकर्स की तरफ से टीवी की कई फेमस हस्तियों से संपर्क किया जा चुका है और उनसे शुरुआती बातचीत चल रही है. इसके अलावा, कहा जा रहा है कि इस बार शो में कुछ पॉपुलर एक्स कंटेस्टेंट को भी बुलाया जा सकता है.

सलमान खान की फिल्म

बता दें कि बिग बॉस के सेट पर जाने से पहले सलमान खान डायरेक्टर वामसी पेडिपल्ली के साथ आ रही अपनी एक्शन थ्रिलर फिल्म की शूटिंग करेंगे. सलमान की फिल्म का अभी तक कोई नाम फाइनल नहीं हुआ है.

---Advertisement---

सलमान खान का शूटिंग शेड्यूल

सूत्रों के अनुसार, सलमान खान की टीम इस समय में इन दोनों प्रोजेक्ट को अडजस्ट करने के लिए एक शेड्यूल पर काम कर रही है. इसके बाद ही सलमान 'बिग बॉस 20' की शूटिंग कर पाएंगे. इसके अलावा, फैंस सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' की रिलीज का भी इंतजार कर रहे हैं.  

First published on: Jun 09, 2026 10:24 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola