Tuesday, 9 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘अगर तुम…’ यूट्यूबर अरमान मलिक ने पत्नी पायल को दी तलाक की धमकी? कही ये बड़ी बात

---विज्ञापन---

Armaan Malik Divorce Threat Wife Payal Malik: 'बिग बॉस ओटीटी 3' के फेमस कंटेस्टेंट और यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां पायल और कृतिका मलिक एक बार फिर सुर्खियों में छा गए हैं. इस बार भी ये तकड़ी एक विवाद की वजह से चर्चा में हैं, जो अरमान मलिक के बयान की वजह से शुरू हुआ है. अरमान मलिक को अपने इस बयान की वजह से सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. चलिए जानते हैं कि आखिरकार इस बार अरमान मलिक ने ऐसा क्या कह दिया, जिस पर इतना बवाल खड़ा हो गया.

अरमान मलिक ने पायल को दी तलाक की धमकी

दरअसल, अरमान मलिक ने अपने नए व्लॉग में अपनी दूसरी पत्नी कृतिका के सामने अपनी पहली बीवी पायल को लेकर एक अपमानजनक बात कही. इसके साथ ही अरमान मलिक ने तलाक को लेकर भी एक बड़ी बात कही.

---Advertisement---

क्या है वीडियो?

नए व्लॉग वीडियो में अरमान अपनी पत्नी पायल को दिखाते हुए कहते हैं, 'कल ही नई नाइटी खरीदी थी, इसके बावजूद इसने (पायल) सुबह टी-शर्ट और हाफ पैंट पहनी थी.' इसके जवाब में पायल ने कहा, 'बच्चे की देखभाल करनी होती है.'

2 महीने में तलाक...

इसके बाद अरमान आगे कहते हैं, 'मैं रोज नई लेकर आउंगा. तुम पहन कर तो दिखाओं तो मुझे... फिर कहते हो कि भाई हमारा पति प्यार नहीं करता हम तो ऐसे ही हैं. अगर तुम लोअर टी-शर्ट में घूमोगी तो पति कहां प्यार करेगा. वो तो तुम्हें 2 महीने में तलाक दे दूंगा. तुम अपने आप को जितना ग्रूमिंग रख सकते हो राखो ना भाई.'

---Advertisement---

अरमान मलिक हुए ट्रोल

अब सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने अरमान मलिक को इस बयान के लिए बहुत ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने कहा, 'वह हमेशा पायल की क्रिटिसाइज करता है और कृतिका को डिफेंड करता है.' वहीं, एक दूसरे यूजर ने कहा, 'तो क्या प्यार आपके रूप-रंग और पहनावे पर बेस्ड होता है?' एक अन्य यूजर कमेंट में लिखा, 'इसकी सोच ही खराब है, ये कैसा पति है?'

First published on: Jun 09, 2026 06:03 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola