Thursday, 19 February, 2026

---विज्ञापन---

TRP लिस्ट में हो गया भयानक खेल, Anupamaa का पत्ता कट, इस शो को मिला नंबर 1 का ताज

हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते की भी बार्क टीवी टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है. इस बार इसमें गजब का हेरफेर देखने को मिला है. इस साल के नए शो 'नागिन 7' ने तहलका मचा रखा रहा है. साल 2026 के पहले हफ्ते से ही ये शो नंबर 1 पर कब्जा जमाया है. आइए पूरी लिस्ट देखते हैं और जानते हैं कि कौनसे शो को कितना पसंद किया गया.

Naagin 7- ​साल 2026 के तीसरे टीवी टीआरपी लिस्ट में सबसे टॉप पर है पॉपुलर सीरियल 'नागिन 7', जिसने अपनी जबरदस्त रेटिंग से एक बार फिर सबको हैरान करके रख दिया है. 'नागिन 7' को इस हफ्ते 2.4 टीआरपी मिली है, जिसके साथ ये शो नंबर 1 पर पहुंच गया है. ​

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2- पॉपुलर टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने भी इस हफ्ते शानदार परफॉरमेंस दी है. शो की कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. इसी के साथ ये सीरियल इस हफ्ते दूसरे नंबर पर है. स्मृति ईरानी स्टारर इस शो को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. लेकिन ‘नागिन 7’ इससे भी आगे निकला गई है. इसे 2.2 रेटिंग मिली है.

Anupamaa- ​इंडिया के सबसे पॉपुलर टीवी शोज में से एक 'अनुपमा' दर्शकों को बेहद पसंद आता है. इस सीरियल कई हफ्तों तक टीआरपी लिस्ट में टॉप पर अपनी जगह बनाए रखी, लेकिन इस हफ्ते इसे 2.2 रेटिंग के साथ तीसरा स्थान मिला है.

Tum Se Tum Tak- टीवी सीरियल 'तुम से तुम तक' टीआरपी में जबरदस्त परफॉर्म कर रहा है. ये सीरियल इस हफ्ते 1.9 रेटिंग के साथ चौथे स्थान पर पर है.

Vasudha- ​टीवी सीरियल 'वसुधा' को भी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. टीआरपी में इसने टॉप 5 में अपनी जगह बनाई है. इसकी कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है.

Ganga Mai Ki Betiyan- ​टीवी सीरियल 'गंगा माई की बेटियां' को खूब सराहा जा रहा है. टीआरपी में ये शो अच्छा परफॉर्म कर रहा है. इसे 1.9 रेटिंग की शानदार रेटिंग मिली है. इसी के साथ इसने छठे नंबर पर अपनी जगह बनाई है.

Udne Ki Asha- टीवी सीरियल ​'उड़ने की आशा' शुरुआत में काफी पसंद किया जाता था. एक समय था जब ये शो टॉप पर हुआ करता था. लेकिन अब इसकी टीआरपी में भारी गिरावट आई है. इस हफ्ते ये सीरियल 1.8 टीआरपी रेटिंग के साथ सातवें स्थान पर है.

First published on: Jan 30, 2026 04:16 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.