Saturday, 7 February, 2026

---विज्ञापन---

TV TRP: इस बार नहीं चला ‘नागिन 7’ का कोई बस, नंबर 1 पर आया ये शो, अनुपमा का हुआ ऐसा हाल

टीवी टीआरपी की नई लिस्ट सामने आ गई है. लिस्ट में इस बार बहुद बड़ा हेरफेर देखने को मिल रहा है. आइए जानते हैं बार्क द्वारा जारी इस टीआरपी रेटिंग लिस्ट में इस सप्ताह किसने बाजी मारी है. टीवी के पॉपुलर शोज को आखिर इस हफ्ते कितना पसंद किया गया.चलिए जानते हैं.

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2- टीआरपी लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर एक बार फिर स्मृति ईरानी स्टारर शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने बाजी मर ली है. पिछले हफ्ते 'नागिन 7' नंबर वन पर था लेकिन चौथे हफ्ते में ‘क्योंकि’ ने सबको पीछे छोड़ दिया. स्मृति ईरानी के इस सीरियल को 2.2 की रेटिंग मिली है.

अनुपमा- रुपाली गांगुली फेम टीवी शो 'अनुपमा' को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. इस शो ने लगातार अपनी जगह टॉप 3 में बनाए रखी है. इस हफ्ते ये शो दूसरे नंबर पर है. इसे 2.2 टीआरपी रेटिंग मिली है.

नागिन 7- एकता कपूर का शो 'नागिन 7' साल 2026 के शुरुआत से ही पहले नंबर पर राज कर रहा था. वहीं चौथे हफ्ते ये सीधा तीसरे स्थान पर पहुंच गया. इसकी रेटिंग में गिरावट आई है. इस शो को इस सप्ताह 2.1 टीआरपी रेटिंग मिली है.

तुम से तुम तक- टीवी सीरियल 'तुम से तुम तक' टीआरपी में जबरदस्त परफॉर्म कर रहा है. इस सप्ताह ये शो चौथे स्थान पर है. इसे 1.9 की रेटिंग मिली है.

लाफ्टर शेफ 3- टीवी का फेमस कुकिंग शो 'लाफ्टर शेफ 3' को भी खूब पसंद किया जा रहा है. ये शो इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर है. इसे इस सप्ताह 1.9 रेटिंग मिली है.

वसुधा- इसी तरह टीवी शो 'वसुधा' की कहानी भी दर्शंकों का दिल जीतने में कामयाब हो रही है. ये शो टीआरपी में बेहतरीन परफॉर्म करते हुए छठे नंबर पर आ गया है. इसे इस सप्ताह 1.8 रेटिंग हासिल हुई है.

गंगा माई की बेटियां- सरगुन मेहता का ये शो इस हफ्ते सातवें पर हैं. इसे 1.8 की रेटिंग मिली है.

उड़ने की आशा- टीवी सीरियल 'उड़ने की आशा' को इस सप्ताह सीरियल को मात्र 1.7 टीआरपी रेटिंग मिली है. इस तरह ये शो आठवें स्थान पर आ गया है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है- टीवी का पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इस लिस्ट में 9वें नंबर पर है. इसकी कहानी अब दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आ रही है. इसे इस सप्ताह 1.6 की रेटिंग मिली है.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा- वहीं पॉपुलर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' इस लिस्ट में नंबर 10 पर है. सीरियल को इस हफ्ते मात्र 1.6 की रेटिंग मिली.

First published on: Feb 05, 2026 06:34 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.