Saturday, 7 February, 2026

---विज्ञापन---

Border 2 और Mardaani 3 के बीच तुम्बाड़ डायरेक्टर ने फोड़ा बम, ला दी रहस्यमई रूह कंपा देने वाली फिल्म

आपने ‘तुम्बाड़’ फिल्म तो देखी ही होगी, जिसका डायरेक्शन राही अनिल बर्वे ने किया है. आने वाली इस फिल्म का भी डायरेक्शन राही अनिल बर्वे ही कर रहे हैं. ये उनकी दूसरी फिल्म होगी. हाल ही में इस फिल्म ट्रेलर आया था, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. फिल्म 30 जनवरी को रिलीज हो रही है. चलिए इसके बारे में जानते हैं.

हम बात कर रहे हैं ‘तुम्बाड़’ फेम डायरेक्टर की नई फिल्म ‘मायासभा’ का, जिसका हाल ही में ट्रेलर रिलीज आया था. इस फिल्म में जावेद जाफरी बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं. फिल्म की पहली झलक ने हर किसी को चौंका दिया है.

डायरेक्टर राही अनिल बर्वे की नई फिल्म ‘मायासभा’ का ट्रेलर देखकर हर कोई हैरान रह गया. अब हर किसी को उनकी इस फिल्म का इंतजार है, जो 30 जनवरी को रिलीज होने जा रही है. उनकी फिल्म ‘मायासभा’ एक थ्रिलर-हॉरर फिल्म है.

इसमें कॉमेडी स्टार जावेद जाफरी लीड रोल में नजर आ रहे हैं. इसके अलावा फिल्म में वीना जामकर, दीपक दामले और मोहम्मद समद जैसे शानदार कलाकार भी शामिल हैं.

सामने आए ट्रेलर में सबसे भयानक अवतार जावेद जाफरी का दिखता है. इस बार वो अपने किरदार से हर किसी के रोंगटे खड़े करने वाले हैं. ट्रेलर में वो एक निगेटिव और रहस्यमई किरदार में नजर आ रहे हैं. इस बार उनका अंदाज सबसे अलग होने वाला है.

फिल्म ‘मायासभा’ का ट्रेलर गहरे सस्पेंस, रहस्यमई चीजों से भरा हुआ है. डायरेक्टर की पिछली फिल्म ‘तुम्बाड़’ की तरह ही इस फिल्म में भी एक भयावह दुनिया देखने को मिलने वाली है. ऐसे में फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. 30 जनवरी 2026 से आप इसे सिनेमाघरों में देख सकते हैं.

First published on: Jan 25, 2026 04:45 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.