---विज्ञापन---
थ्रिलर के मामले में सबकी बाप हैं ये 6 ओटीटी फिल्में, तगड़ा एक्शन देख छूटने लग जाएंगे पसीने

एक्शन और थ्रिलर फिल्मों का क्रेज हमेशा से ऑडियंस के बीच रहा है. वहीं अब ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों को ऑडियंस की उंगलियों पर लाकर खड़ा कर दिया है. कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर साउथ और बॉलीवुड की कुछ ऐसी चुनिंदा फिल्में मौजूद हैं, जिन्होंने अपनी कहानी और हाई-ऑक्टेन एक्शन से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. 'आरआरआर' की भव्यता से लेकर 'कैथी' के रोंगटे खड़े कर देने वाले सस्पेंस तक, ये फिल्में आपको खूब पसंद आएंगी.

दसरा (Dasara)- नानी की यह फिल्म कोयले की खदानों की पृष्ठभूमि पर आधारित है. इसमें आपको जबरदस्त रिवेंज ड्रामा के साथ-साथ रॉ और रस्टिक एक्शन देखने को मिलता है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

विक्रम वेधा (Vikram Vedha)- यह अच्छाई और बुराई के बीच की धुंधली रेखा को दिखाने वाली एक बहुत ही शानदार थ्रिलर फिल्म है. जहां फिल्म के डायलॉग्स आपको खूब पसंद आएंगे. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

सालार: पार्ट 1 - सीजफायर (Salaar)- प्रभास का जबरदस्त 'एंग्री मैन' अवतार और दो दोस्तों की दुश्मनी की यह कहानी काफी शानदार है. यानी ये फिल्म भी एक्शन लवर्स के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. इसे आप नेटफ्लिक्स और जिओ हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

आरआरआर (RRR)- एसएस राजामौली की यह ऑस्कर विजेता फिल्म जबरदस्त एक्शन का एक ऐसा नमूना है, जिसे बार-बार देखा जा सकता है. इस फिल्म के स्टंट्स और इमोशन्स इसे वर्ल्ड-क्लास बनाते हैं. ये फिल्म नेटफ्लिक्स, जिओ हॉटस्टार और जी5 पर मौजूद है.

द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (The Greatest of All Time)- थलपति विजय की यह फिल्म एक जासूसी थ्रिलर है, जिसमें विजय का डबल रोल आपको खूब अट्रैक्ट करेगा. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इस फिल्म की कहानी आपको खूब पसंद आएगी.

कैथी (Kaithi)- लोकेश कनकराज द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी काफी जबरदस्त है. ये फिल्म अपने जबरदस्त सस्पेंस और एक्शन के लिए जानी जाती है. इसमें दिखाया गया है कि एक कैदी अपनी बेटी से मिलने के लिए कितनी जद्दोजहद करता है. यह फिल्म जिओ हॉटस्टार, सोनी लिव पर मौजूद है.