---विज्ञापन---
ओटीटी की दुनिया में इन 5 वेब सीरीज ने मचाया सबसे ज्यादा तहलका, व्यूअरशिप के मामले में हिला दिया पूरा इंटरनेट

इंडियन ओटीटी मार्केट में इन दिनों एक बड़ा फेरबदल देखने को मिल रहा है. जहां माधुरी दीक्षित की नई वेब सीरीज 'मिसेज देशपांडे' की पॉपुलैरिटी जबरदस्त है. वहीं व्यूज के मामले में दुनिया की सबसे चर्चित सीरीज 'स्ट्रेंजर थिंग्स' के पांचवें सीजन को भी पीछे छोड़ दिया है. दरअसल ओरमेक्स मीडिया ने एक लिस्ट जारी की है, जिसमें 29 दिसंबर 2025 से 4 जनवरी 2026 तक सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज के बारे में बताया गया है. साथ ही इस दौरान उन्हें कितने व्यूज मिले हैं, इस बारे में भी बताया गया है. जहां यह लिस्ट बताती है कि इंडियन ऑडियंस को अब सस्पेंस, क्राइम थ्रिलर और पारिवारिक ड्रामा वाले कंटेंट ज्यादा पसंद आ रहे हैं. अगर आप भी ओटीटी के शौकीन हैं, तो इन टॉप-5 सीरीज को देखना न भूलें.

'लव बियॉन्ड विकेट' (Love Beyond Wicket)- एक्टर विक्रांत ने इस सीरीज के ओटीटी पर डेब्यू किया है. क्रिकेट को लेकर विक्रांत का जुनून जबरदस्त है. यह इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर है. जियो हॉटस्टार की इस सीरीज को इस हफ्ते 1.2 मिलियन (12 लाख) व्यूज मिले हैं.

सिंगल पापा (Single Papa)- कुणाल खेमू की मुख्य भूमिका वाली यह कॉमेडी-ड्रामा सीरीज व्यूज के मामले में इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है. एक अकेले पिता के संघर्ष और हास्य से भरपूर यह कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. नेटफ्लिक्स की इस सीरीज को 1.3 मिलियन (13 लाख) व्यूज मिले हैं.

फोर मोर शॉट्स प्लीज सीजन 4 (Four More Shots Please S4): अपनी बोल्ड और आधुनिक कहानी के लिए मशहूर इस सीरीज के चौथे सीजन ने भी ऑडियंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है और यह तीसरे नंबर पर बनी हुई है. अमेजन प्राइम वीडियो की इस सीरीज को 1.4 मिलियन (14 लाख) व्यूज मिले हैं.

मिसेज देशपांडे (Mrs. Deshpande)- बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित की इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. इसमें माधुरी एक सीरियल किलर की भूमिका में हैं, जो पुलिस को एक अन्य कातिल पकड़ने में मदद करती है. जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई इस सीरीज को 2.2 मिलियन (22 लाख) व्यूज मिले हैं.

स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5 (Stranger Things Season 5)- नेटफ्लिक्स की इस कल्ट क्लासिक हॉरर-फैंटेसी सीरीज का 5वां सीजन भारत में पहले स्थान पर रहा. इस सीरीज को 3 मिलियन (20 लाख) मिले. जहां भारत में इसे 'मिसेज देशपांडे' से कड़ी टक्कर मिली.